-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Congress Said Talks Have Started On Seat Sharing In Mva
MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, कांग्रेस ने बताया कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी, हालांकि सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लातूर में हुई कांग्रेस की बैठक में मौजूद नाना पटोले, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला व अन्य (सोर्स: एक्स@NANA_PATOLE)
लातूर: कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन, बूथ निर्माण, बीएलए, फ्रंटल, सेल की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी, हालांकि सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के दौरे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) मुख्य घटक हैं। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं।
महाराष्ट्राचे प्रभारी श्री. रमेश चेन्नीथला जी यांच्या अध्यक्षतेखाली आज लातूर शहर व जिल्हा, बीड आणि धाराशिव जिल्ह्यांचा संघटनात्मक आढावा घेतला. आगामी विधानसभा निवडणुकीच्या अनुषंगाने संघटनेची सध्याची स्थिती, बूथ बांधणी, बीएलए, फ्रंटल, सेलचा आढावा तसेच पदाधिकाऱ्यांशी आणि… pic.twitter.com/UJq2l5YeAm — Nana Patole (@NANA_PATOLE) August 10, 2024
एमवीए एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव
महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला ने कहा कि एमवीए राज्य का आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा। मध्य महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद चेन्नीतला ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सीटों के बंटवारे पर प्रारंभिक बातचीत शुरू हो गई है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।” वहीं मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाना उनकी प्राथमिकता है। पटोले ने कहा कि ‘‘नतीजों के बाद, नए विधायकों से सलाह-मशविरा कर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।”
यह भी पढे़ं:- राज ठाकरे ने शरद पवार व उद्धव ठाकरे पर लगाया महाराष्ट्र में जहर घोलने का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
महायुति सरकार पर साधा निशाना
नाना पटोले ने लाडली बहन योजना को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना चुनाव के लिए लाई गई है जिससे कि महिला वोटरों को अपनी ओर कर सकें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार कहते हैं कि लोगों को महायुति को वोट देना चाहिए क्योंकि एमवीए इस योजना को खत्म कर देगा। इससे पता चलता है कि यह योजना वोटों के लिए है।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही महिलाएं
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘सरकार लाडली बहन की बात करती है, लेकिन पुलिस भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से मुंबई आई महिलाओं को कोई सुविधा नहीं देती है। वे बारिश के मौसम में रेलवे प्लेटफॉर्म और बस स्टॉप पर सो रही हैं।”
Congress said talks have started on seat sharing in mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














