चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
Shashi Tharoor Convoy Attacked: केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला। बाइक सवारों ने गनमैन के साथ की मारपीट, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? (Image- Social Media)
Shashi Tharoor Attacked: केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के काफिले पर हमला होने की खबर सामने आई है। यह घटना रात के समय वांडूर के चेल्लितोडु इलाके में हुई। थरूर, अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के सिलसिले में वांडूर पहुंचे थे।
शिकायत के मुताबिक, बाइक सवार कुछ लोगों के समूह ने उनकी गाड़ी को रोका और गनमैन के साथ गाली-गलौज की। बाद में मामला बढ़ गया और गनमैन के साथ मारपीट भी की गई। गनमैन ने ही इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शशि थरूर के काफिले पर हमला
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पहले शशि थरूर (Shashi Tharoor) के काफिले का पीछा किया और फिर उनकी कार को आगे से रोककर हमला करने की कोशिश की। हमलावर थरूर को गालियां दे रहे थे और उनके करीब आने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गनमैन ने बीच-बचाव किया, जिससे नाराज होकर हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, CM वीडी सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल; वेणुगोपाल गुट ने खोला मोर्चा
सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान कालीकावु निवासी उमर के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। केरल पुलिस ने उन दो कारों को भी जब्त कर लिया है, जिनमें सवार होकर यह समूह आया था। कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गाली-गलौज के बाद मारपीट
यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब शशि थरूर वांडूर में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। गनमैन की शिकायत में कहा गया है कि कार में आए लोगों ने पहले वाहन रोका, फिर गाली-गलौज की और बाद में मारपीट पर उतर आए।
यह भी पढे़ं- बंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी या नहीं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामले में जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
