Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

ESIC Recruitment: ESIC केरल में स्पेशलिस्ट समेत 27 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर सरकारी नौकरी का मौका पा सकते हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 04, 2026 | 10:21 AM

सांकेतिक फोटो, AI डिजाइन

Follow Us
Follow Us:

ESIC Kerala Recruitment 2026 Walk in Interview: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), केरल ने अपने मॉडल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आश्रमम, कोल्लम में संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम), स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम) और सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन विभागों में निकली भर्ती

ESIC केरल की ओर से जारी रिक्तियों में सुपर स्पेशलिस्ट के 2, स्पेशलिस्ट के 7 और सीनियर रेजिडेंट के 18 पद शामिल हैं। ईएसआईसी ने जिन विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट के 2 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एंडोक्रिनोलॉजी में 1 और कार्डियोलॉजी में 1 पद शामिल है।

ईएसआईसी ने जिन विभागों में स्पेशलिस्ट के 7 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें जनरल मेडिसिन में 1, आईसीयू में 2, कैजुअल्टी (ए एंड ई) में 2, डर्मेटोलॉजी में 1 और माइक्रोबायोलॉजी में 1 पद शामिल है। अन्य पदों की जानकारी साईट पर उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

MPSC Group C Recruitment 2026: 2,600+ पदों पर आवेदन शुरू, 17 जुलाई आखरी डेट, जानें पूरी डिटेल

BHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 29 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें

ICAI Branch Incharge Recruitment 2026: 129 ब्रांच इंचार्ज पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 19 जुलाई तक करें आवेदन

यह होगी सैलेरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सुपर स्पेशलिस्ट पद के लिए एंट्री लेवल पर 2,00,000 रुपए प्रतिमाह, सीनियर लेवल पर 2,40,000 रुपए प्रतिमाह, पार्ट-टाइम एंट्री लेवल पर 1,00,000 रुपए प्रतिमाह और कंसल्टेंट (सीनियर लेवल) के लिए 1,50,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

स्पेशलिस्ट पद के लिए जूनियर लेवल पर 1,38,108 रुपए प्रतिमाह, सीनियर लेवल पर 1,60,752 रुपए प्रतिमाह और पार्ट-टाइम लेवल पर 60,000 रुपए प्रतिमाह होगा। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, सीनियर रेजिडेंट पद के लिए उम्मीदवारों की सैलरी 1,38,108 रुपए प्रतिमाह के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इन क्वालिफिकेशन की जरूरत

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सुपर स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए संबंधित स्पेशलिटी में एमसीएच/डीएम/डीएनबी या इसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यताओं के बाद मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना और कम से कम पांच वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए। बाकी पदों के क्वालिफिकेशन की जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध है।

आवेदकों की अधिकतम आयु सुपर स्पेशलिस्ट और स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए 69 वर्ष और सीनियर रेजिडेंट पद के लिए 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  MPSC Group C Recruitment 2026: 2,600+ पदों पर आवेदन शुरू, 17 जुलाई आखरी डेट, जानें पूरी डिटेल

यहां है वॉक-इन इंटरव्यू

वॉक-इन इंटरव्यू 14 जुलाई को ‘मेडिकल सुपरिटेंडेंट के कमरे के पास, ईएसआईसी मॉडल और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, असरामम’ पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। वहीं, इंटरव्यू शुरू होने से पहले उम्मीदवारों का इसी दिन सुबह 9 से 10 बजे के बीच उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

यह ले जाए अपने साथ

ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज वेरिफाई हो जाएंगे, उन्हें ही वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 250 रुपए और एससी/एसटी के लिए 50 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पोर्टल पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

-आईएएनएस ऐजेंसी इनपुट

Esic kerala recruitment 2026 27 posts walk in interview specialist jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 10:18 AM

Topics:  

  • Career News
  • Job Recruitment
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.