- Hindi News »
- Elections »
- Result 2024 Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam Assembly Election Results Live Winning Candidates Updates In Hindi
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live : झारखंड में फिर हेमंत सरकार, सोरेन को PM मोदी ने दी बधाई
Jharkhand Assembly Result 2024 Live : आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। आधे से अधिक के परिणाम आ भी चुके हैं और राज्य में हेमंत सरकार वापसी कर चुकी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

झारखंड इलेक्शन रिजल्ट
Jharkhand Assembly Result 2024 Live: आज जहां महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होते जा रहे हैं। वहीं वोटों की गिनती अब से बस कुछ देर में शुरू होगी। बात झारखंड की करें तो यहां 81 सीटें हैं। आज देखना यह होगा कि क्या झारखंड में हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हो गयी है। आधे से अधिक सीटों के परिणामों की घोषणा आधिकारिक तौर पर हो गयी है। बाकी कुछ परिणामों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। चुनाव नतीजों से जुड़े हर अपडेट के लिए आप नवभारत के साथ बने रहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में भी लागू होगी ‘भावांतर योजना’? अशोक चव्हाण ने राज्यसभा में उठाई मांग, किसानों को मिलेगा फायदा
महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
नवभारत संपादकीय: असम में बीजेपी का विवादास्पद वीडियो
कांग्रेस अब पहुंचाएगी भाजपा को फायदा! अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से ममता बनर्जी को कितना नुकसान?
23 Nov 2024 05:17 PM (IST)
23 Nov 2024 05:17 PM (IST)लातेहार और मनिका विधानसभा का परिणाम
झारखंड के लातेहार और मनिका विधानसभा का परिणाम भी आ गया है।
लातेहार विधानसभा
BJP : प्रकाश राम जीते
JMM : बैद्यनाथ राम हारे
मनिका विधानसभाकांग्रेस : रामचंद्र सिंह जीते
BJP : हरिकृष्ण सिंह हारे
23 Nov 2024 05:10 PM (IST)
23 Nov 2024 05:10 PM (IST)हेमंत सोरेन को PM मोदी ने दी बधाई
झारखंड चुनाव में JMM की जीत पर आज PM मोदी ने हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने 'X' पर लिखा, 'मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं। '
I thank the people of Jharkhand for their support towards us. We will always be at the forefront of raising people’s issues and working for the state.
I also congratulate the JMM-led alliance for their performance in the state. @HemantSorenJMM
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2024
23 Nov 2024 05:07 PM (IST)
23 Nov 2024 05:07 PM (IST)JMM की जीत की ये रहीं वजहें
आज देखा जाए तो झारखंड में झामुमो गठबंधन की जीत के पीछे कई कारण रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा फैक्टर मंईयां सम्मान योजना और कल्पना सोरेन रहीं हैं। इसके अलावा JMM ने टिकट बांटने में सावधानी बरती और अपने क्षेत्र में फोकस नेताओं को तरजीह दी। इसके साथ ही विपक्ष को उसके घुसपैठ के मुद्दे में ही बुरी तरह से फंसा दिया।
23 Nov 2024 03:58 PM (IST)
23 Nov 2024 03:58 PM (IST)कल्पना सोरेन गांडेय से जीतीं
JMM की कल्पना सोरेन गांडेय से जीत गईं हैं। वहीं गांडेय विधानसभा सीट पर जीत के बाद कल्पना सोरेन ने आज कहा कि जनता की सरकार आने वाली है। जीत का श्रेय सबसे पहले जिन्होंने प्यार दिखाया, विश्वास दिखाया है उनको जाता है, सभी बड़ो का प्यार और आशीर्वाद बना रहे।
23 Nov 2024 01:26 PM (IST)
23 Nov 2024 01:26 PM (IST)झारखंड : जश्न मनाते JMM कार्यकर्ता
झारखंड में JMM गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रही है। इसको लेकर JMM कार्यकर्ता अब खुलकर जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Ranchi | JMM workers celebrate as the JMM-led alliance is leading in 51 seats in Jharkhand pic.twitter.com/Cojdab8vlr
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 12:28 PM (IST)
23 Nov 2024 12:28 PM (IST)कल्पना सोरेन 3 हजार वोटों से पीछे
हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। इसके बारे में पूछने पर कल्पना ने कहा कि, ये सिर्फ रुझान है, असल नतीजे नहीं हैं। फिलहाल मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने ही किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमारे युवा साथियों ने इस बार भी विकास का रास्ता चुना है।
#WATCH गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने #JharkhandElection2024 के नतीजों पर कहा, "मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए... 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की… pic.twitter.com/NG4zh3Qef7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024
23 Nov 2024 11:52 AM (IST)
23 Nov 2024 11:52 AM (IST)चंपाई के बेटे पीछे
घाटशिला विधानसभा सीट पर भाजपा के बाबूलाल सोरेन पीछे हैं। बाबूलाल पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं। वहीं मंत्री रामदास सोरेन को बढ़त है।
23 Nov 2024 11:01 AM (IST)
23 Nov 2024 11:01 AM (IST)हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे
जहां झारखंड में INDIA ब्लॉक बहुमत पार कर गया है। यह गठबंधन 50 सीटों पर आगे हैं। यहां हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से लगभग 8 हजार वोटों से पीछे चल रही है। वहीं, NDA गठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रहा है। 'अन्य' अब दो सीटों पर आगे है।
#JharkhandAssemblyElection2024 | Kalpana Soren, wife of Jharkhand CM Hemant Soren & JMM candidate for Gandey assembly trailing by a margin of 3128 votes, after round 1/21 of counting as per latest EC data.
JMM-led Mahagathbandhan has crossed the majority mark in the state as per… pic.twitter.com/EyVTWdgnK1
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 10:40 AM (IST)
23 Nov 2024 10:40 AM (IST)झारंखड में बहुमत के पार INDIA ब्लॉक
झारखंड के अब ताजा रुझानों में इंडिया ब्लॉक ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 52 सीटों पर अब आगे चल रहा है। वहीं बीजेपी वाला NDA गठबंधन 26 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके साथ ही अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
23 Nov 2024 10:34 AM (IST)
23 Nov 2024 10:34 AM (IST)अब तक रुझानों में JMM अब सबसे बड़ी पार्टी
झारखंड में अब तक के मिले रुझानों में JMM सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। JMM 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी को 24, कांग्रेस 12, RJD 6, आजसू को 2, CPI(ML) (L) 2, JLKM को 1 सीट पर फिलहाल आगे है।
23 Nov 2024 10:12 AM (IST)
23 Nov 2024 10:12 AM (IST)EC के आंकड़ों में कांग्रेस-JMM गठबंधन आगे
चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस-JMM गठबंधन 33 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, NDA 19 सीटों पर बढ़त बना के है। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) फिलहाल एक सीट पर आगे चल रही है।
#JharkhandAssemblyElection2024 | Initial trends by Election Commission:
Mahagathbandhan leading on 37 seats (JMM 20, Congress 10, RJD 5, CPI(ML)(L) 2)
NDA leading on 23 seats (BJP 21, AJSUP 1, JDU 1) pic.twitter.com/q7qKVOHlPw— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 09:50 AM (IST)
23 Nov 2024 09:50 AM (IST)EC के आंकड़ों में कांग्रेस-JMM गठबंधन फिलहाल आगे
इस बार चुनाव आयोग के आंकड़ों में (सुबह 9। 41) के मुताबिक, झारखंड में कांग्रेस-JMM गठबंधन आगे चल रही है।
#JharkhandAssemblyElection2024 | Initial trends by Election Commission:
Mahagathbandhan leading on 15 seats (JMM 5, Congress 5, RJD 3, CPI(ML)(L) 2)
NDA leading on 10 seats (BJP 7, AJSUP 3)
JLKM leading on 1
Others and Independent on 1 pic.twitter.com/VZxCrQNyyO— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 09:44 AM (IST)
23 Nov 2024 09:44 AM (IST)झारखंड में चुनाव आयोग के फिलहाल के आंकड़े
चुनाव आयोग के मुताबिक, फिलहाल राजद 2 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। आजसू 1 सीट पर आगे है। JMM भी एक सीट पर लीड कर रही है। JLKM 1 सीट पर आगे है। सीपीआई-एमएल यहां 1 सीट पर आगे है। BJP 1 सीट पर आगे है। वहीं, एक सीट पर अन्य आगे है।
23 Nov 2024 09:34 AM (IST)
23 Nov 2024 09:34 AM (IST)झारखंड : 78 सीटों पर रुझान, BJP+ को बंपर बढ़त
झारखंड में 78 सीटों पर रुझान अब आ गए हैं। यहां BJP+ 41 सीटों पर फिलहाल बढ़त बनाए हुए है। वहीं JMM+ 31 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे है।
23 Nov 2024 09:32 AM (IST)
23 Nov 2024 09:32 AM (IST)झारखंड : रुझानों में NDA को बहुमत
झारखंड के रुझानों में आज NDA को बहुमत मिल गया है। NDA 43 तो INDIA 33 सीटों पर आगे चल रही है।
23 Nov 2024 09:13 AM (IST)
23 Nov 2024 09:13 AM (IST)झारखंड : NDA ने फिर बनाई बढ़त
शुरुआती रुझानों में अब NDA 35 तो JMM 31 सीटों पर आगे है। अन्य 1 पर आगे है।
23 Nov 2024 09:11 AM (IST)
23 Nov 2024 09:11 AM (IST)झारखंड : कौन कहां से आगे
- बरहेट विधानसभा से CM हेमंत सोरेन आगे.
- हजारीबाग सदर सीट से BJP के प्रदीप प्रसाद आगे.
- सरायकेला से पूर्व CM चंपई सोरेन आगे.
23 Nov 2024 09:03 AM (IST)
23 Nov 2024 09:03 AM (IST)झारखंड में तेजी से बदल रहे आंकड़े
झारखंड में आज आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। यहां 81 में से 62 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी गठबंधन 34 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं, एक सीट अन्य के खाते में भी आज जाती दिख रही है।
23 Nov 2024 09:01 AM (IST)
23 Nov 2024 09:01 AM (IST)शुरुआती रुझानों में NDA 25 सीटों पर आगे
झारखंड में अब NDA 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि हेमंत सोरेन की JMM 10 सीटों पर आगे चल रही है।
23 Nov 2024 08:43 AM (IST)
23 Nov 2024 08:43 AM (IST)झारखंड में 42 सीटों के रुझान
झारखंड में 81 सीटों पर आज मतों की गिनती जारी है। फिलहाल 42 सीटों के रुझान आए हैं। BJP+ 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि JMM+ 21 सीटों पर लीड कर रही है। एक सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहा है।
23 Nov 2024 08:39 AM (IST)
23 Nov 2024 08:39 AM (IST)EVM की गिनती शुरू
पोस्टल बैलट के बाद अब EVM की गिनती शुरू हो चुकी है। झारखंड में एनडीए और कांग्रेस-JMM गठबंधन में फिलहाल कांटे की टक्कर चल रही है।
23 Nov 2024 08:36 AM (IST)
23 Nov 2024 08:36 AM (IST)झारखंड में बीजेपी अलायंस अब 22 सीटों पर आगे
झारखंड में अब 43 सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें बीजेपी अलायंस फिलहाल 22 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
23 Nov 2024 08:29 AM (IST)
23 Nov 2024 08:29 AM (IST)झारखंड : आए 37 सीटों के रुझान
झारखंड में फिलहाल 37 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। यहां BJP+ 20 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ को 16 सीटों पर लीड दिख रही है। 1 सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चहै।
23 Nov 2024 08:27 AM (IST)
23 Nov 2024 08:27 AM (IST)BJP की सीता मुर्मू आगे
झारखंड की जामताड़ा सीट से बीजेपी की सीता मुर्मू आगे चल रही हैं।
हुसैनाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह आगे हैं।
दुमका से JMM के बसंत सोरेन आगे हैं।
धनवार से बीजेपी कैंडिडेट बाबूलाल मरांडीआगे हैं।
बरहट से हेमंत सोरेन आगे हैं।
धनबाद से बीजेपी के राज सिन्हा आगे हैं।
23 Nov 2024 08:23 AM (IST)
23 Nov 2024 08:23 AM (IST)20 सीटों के रुझान
झारखंड में अब 20 सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP+ 10 सीटों पर लीड कर रहा है, जबकि JMM+ भी 10 सीटों पर लीड में है।
23 Nov 2024 08:21 AM (IST)
23 Nov 2024 08:21 AM (IST)झारखंड : शुरुआती रुझान में NDA अब 5 सीटों पर आगे
झारखंड चुनाव के शुरुआती रुझान में फिलहाल NDA 5 सीटों जबकि इंडिया गठबंधन 3 सीट पर आगे है।
23 Nov 2024 08:18 AM (IST)
23 Nov 2024 08:18 AM (IST)झारखंड रुझान में 2 पर NDA और 2 पर कांग्रेस आगे
फिसहाल झारखंड में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझान में 2 सीटों पर NDA और 2 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे चल रही है। हालांकि, फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है।
#WATCH | Jharkhand | Counting of votes for #JharkhandElection2024 has started at a counting centre in Ranchi
Visuals from outside the counting centre pic.twitter.com/ojsIo3R5pD
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 08:16 AM (IST)
23 Nov 2024 08:16 AM (IST)इस बार BJP के साथ चुनाव में आजसू, जदयू और LJPR
जानकारी दें कि, इस बार BJP के साथ आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJPR चुनाव लड़ रही है। वहीं JMM, कांग्रेस, राजद और माले के गठबंधन में है।
23 Nov 2024 08:00 AM (IST)
23 Nov 2024 08:00 AM (IST)शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती
झारखंड में मतगणना की पूरी तैयारी हो गई है। आज सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है जबकि सुबह 8. 30 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी।
23 Nov 2024 07:56 AM (IST)
23 Nov 2024 07:56 AM (IST)बोले BJP प्रवक्ता प्रतुल शाह - आज की सुबह आई नई किरण लेकर
वोटों की गिनती से पहले BJP प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि आज की सुबह झारखंड के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। लोगों में काफी उत्साह है। 5 साल से चली आ रही भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, लूट-खसोट की काली रात का अंत करीब है। 5 साल के शासन पर छाया धुंध छंटती भी नजर आ रही है। मुझे लगता है कि आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाली है।
#WATCH | Ranchi: Ahead of the counting of votes for #JharkhandElection2024, BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, "This morning has brought a new ray of hope to Jharkhand. There is great excitement among people. The end of the dark night of corruption, atrocities on women, loot… pic.twitter.com/7H2QwKgze7
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 07:50 AM (IST)
23 Nov 2024 07:50 AM (IST)बोले चंपई सोरेन- भाजपा-NDA गठबंधन की ही बनेगी सरकार
वोटों की गिनती से बस कुछ देर पहले सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, "भाजपा की ही अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी। इस बात में कोई किंतु-परंतु नहीं है। सरकार भी भाजपा-NDA गठबंधन की ही बनेगी। चुनाव प्रचार के समय से ही संकेत मिल चुके थे... भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है..."
#WATCH | #JharkhandElection2024 | Seraikela Kharsawan: On CM face in Jharkhand, BJP candidate from Saraikela assembly constituency & former CM, Champai Soren says, "BJP is the largest party in the country. It will be decided by the party and then there will be a discussion… pic.twitter.com/NaS6rOk9V4
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 07:45 AM (IST)
23 Nov 2024 07:45 AM (IST)महुआ माजी- हेमंत फिर बनाएंगे सरकार
नतीजों से पहले ही रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने उत्साहीत होते हुए कहा है कि, मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता मुझे चुनेगी क्योंकि उनकी आंखों में मैंने अपने लिए विश्वास देखा है। मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हम फिर से सुबे में सरकार बनाएंगे और जो काम समय की कमी के कारण नहीं हो पाए, उन्हें भी पूरा करेंगे। हेमंत सोरेन यहां फिर से सरकार बनाएंगे, वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हम उनके कुशल नेतृत्व में काम करेंगे।
#WATCH | Ranchi: Ahead of the counting of votes for #JharkhandElection2024, JMM candidate from Ranchi seat, Mahua Maji says, "I am fully confident that the people of Ranchi will definitely elect us because I have seen trust for me in their eyes. I will definitely fulfill their… pic.twitter.com/UsdJdZtXBa
— ANI (@ANI) November 23, 2024
23 Nov 2024 07:40 AM (IST)
23 Nov 2024 07:40 AM (IST)क्या बोले झारखंड उपायुक्त
मतगणना की तैयारियों पर आज झारखंड उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने कहा कि, "मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं... 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी..."
#WATCH रांची, झारखंड: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतगणना की तैयारियों पर कहा, "मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं... 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी..."… pic.twitter.com/ip6SCgJen2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024
23 Nov 2024 07:37 AM (IST)
23 Nov 2024 07:37 AM (IST)आज सोरेन परिवार के इन 4 लोगों की अग्निपरीक्षा
विधानसभा चुनाव में सोरेन परिवार के चार सदस्यों की साख फिलहाल दांव पर लगी है। इनमें हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इसमें बरहेट से हेमंत सोरेन, दुमका से बसंत सोरेन, गांडेय से कल्पना सोरेन और जामताड़ा से सीता सोरेन खड़ी हैं ।
23 Nov 2024 07:34 AM (IST)
23 Nov 2024 07:34 AM (IST)बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान
आज नतीजों से कुछ मिनट पहले ही बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं CM की रेस में नहीं हूं। आज विधायक अपने दल का नेता चुनेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम 51 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।
Result 2024 jharkhand vidhan sabha chunav parinam assembly election results live winning candidates updates in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दीक्षाभूमि के कॉलेज में चले लात-घूसे, जांच के डर से कर्मचारियों को दी ‘छुट्टी’? प्रिंसिपल ने रुकवाई कार्रवाई
Feb 12, 2026 | 02:36 PM10 साल बाद फिर साथ दिखेंगे गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन, नई वेब सीरीज से मचाएंगे धमाल
Feb 12, 2026 | 02:36 PMअब बिजली भी स्मार्ट: छत्रपति संभाजीनगर में बिजली व्यवस्था हुई हाई-टेक; टीओडी मीटर लागू
Feb 12, 2026 | 02:35 PMकंबोडिया से भारतीयों को ठगा जा रहा… डिजिटल अरेस्ट का पूरा खेल उजागर, कैसे चल रहा था धंधा?
Feb 12, 2026 | 02:32 PM22 साल बाद आया ट्रेन लूट का फैसला: गवाह ही नहीं ढूंढ पाई पुलिस, ठाणे कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
Feb 12, 2026 | 02:27 PMसाड़ी में थीं घबराई, रणवीर सिंह ने कहा- ये तुम्हारा पल है, क्रिस्टल डिसूजा ने सुनाया किस्सा
Feb 12, 2026 | 02:17 PMपुसिल की लापरवाही से गई थी जाह्नवी की जान, अब 262 करोड़ का मुआवजा चुकाएगी अमेरिकी सरकार
Feb 12, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM














