देवेंद्र फडणवीस पोस्टर (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र में आज आखिरकार सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है। आज मुंबई में सबसे पहले बीजेपी के विधायक दल के नेताओं के बीच एक बैठक होगी, जिसमें सभी विधायक मिलकर भारतीय जनता पार्टी के नेता का चुनाव करेंगे।
इसके ठीक बाद महायुति गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें राज्य के नए सीएम का फैसला लिया जाएगा और इसकी घोषणा की जाएगी। बैठक अभी होने की ही है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में पहले से ही जोश भरा हुआ नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र के नए सीएम की घोषणा होने से पहले ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया सीएम मान लिया है और इसके पोस्टर्स मुंबई में लगा दिए है। इन पोस्टर्स में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम घोषित कर दिया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Posters depicting BJP leader Devendra Fadnavis as CM, saying “Aaaple Deva Bhau Mukhyamantri,” put up by MLA Rahul Narvekar outside the Taj President Hotel in Cuff Parade area, where BJP’s senior leaders and central observers are staying. pic.twitter.com/TY6QdzeXVu — ANI (@ANI) December 4, 2024
सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस को दर्शाने वाले ये पोस्टर विधायक राहुल नार्वेकर ने लगाए है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाते हुए, “आपले देवा भाऊ मुख्यमंत्री” कहते हुए पोस्टर विधायक राहुल नार्वेकर द्वारा कफ परेड क्षेत्र में ताज प्रेसिडेंट होटल के बाहर लगाए गए हैं, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं।
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के साथ बैठक की। यह बैठक मुंबई में पार्टी के राज्य कार्यालय में हुई। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन के नेताओं ने 5 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान का दौरा किया।
यह समारोह विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन की शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार की शुरुआत का प्रतीक होगा। भाजपा नेता गिरीश महाजन, गुलाब राव पाटिल और संजय शिरसाट सहित कई नेताओं ने खेल मैदान का दौरा किया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…