-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Pm Narendra Modi Said We Buried 370 In The Ground
हमने 370 को जमीन में गाड़ दिया, पीएम मोदी बोले- अब वापस लाने की कोशिश नहीं होगी कामयाब
- Written By: आकाश मसने
पीएम नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वही चाहती जो पाकिस्तान चाहता है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कश्मीर से अनुच्छेद 370 वापस लाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हमने 370 को जमीन में गाड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंद्रपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अब 8 दिन और शेष बचे हैं। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी मंचों से वोट की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गठबंधन मंगलवार को इसी सिलसिले में चंद्रपुर पहुंचे। जिले की चिमूर विधानसभा सीट पर महायुति के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के नेताओं पर उन्होंने जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है।
कांग्रेस ने आजादी के बाद कभी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को प्रगति नहीं करने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वही चाहती जो पाकिस्तान चाहता है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कश्मीर से अनुच्छेद 370 वापस लाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हमने 370 को जमीन में गाड़ दिया है। उसे अब वापस लाने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
भाजपा का संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां आई भारी भीड़ दिखाती है कि महाराष्ट्र में भारी बहुमत के साथ फिर महायुति की सरकार बनेगी। भाजपा का संकल्प पत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी होगा। हमारी सरकार सोयाबीन किसानों को संकट से निकालने के लिए वित्तीय सहायता दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन
कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप
UP Politics: जनता अब माफ नहीं करेगी…अखिलेश यादव ने खोला बीजेपी के विकास का कच्चा चिट्ठा!
यह भी पढ़ें:– उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की तलाशी पर आया EC का जवाब, बोला- SOP का पालन कर रही एजेंसियां
पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि कि क्या आप कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस लाने देंगे? पीएम ने कहा कि 370 की आड़ में आतंकवाद पनपा, लेकिन हमने 370 को खत्म कर संविधान से नाता जोड़ा है और आतंकवाद पर प्रहार किया है। जम्मू-कश्मीर में कितने भारतीय जवानों को अपनी शहादत देनी पड़ी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने वहां, शांति, स्थिरता और विकास को प्राथमिकता देते हुए आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का काम किया।
कांग्रेस आरक्षण विरोधी
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी के समय के कांग्रेस के एक पुराने विज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है। कांग्रेस गरीबों का कभी भला नहीं चाहती। वह देश को जातियों में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें:– महाविकास अघाड़ी ने तय कर दिया है सीएम फेस? संजय सिंह ने कर दिया नाम का ऐलान!
महा विकास अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति के साथ-साथ केंद्र में एनडीए की सरकार के साथ लोगों ने पिछले ढाई वर्षों में विकास की डबल रफ्तार को देखा है। महाराष्ट्र का तेज विकास, आघाडी वालों के बस की बात नहीं है।
महा विकास अघाड़ी वालों ने केवल विकास पर ब्रेक लगाने में ही पीएचडी की है। कामों को अटकाना, लटकाना और भटकाना, ये कांग्रेस वालों को इसमें डबल पीएचडी है। ढाई साल में इन्होंने मेट्रो से लेकर वाढवण पोर्ट और समृद्धि महामार्ग तक, हर विकास परियोजना को रोकने का काम किया।
Pm narendra modi said we buried 370 in the ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 02, 2026 | 12:15 AMIran Tension: ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- हम कड़ा प्रहार करेंगे, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
Aug 01, 2026 | 11:12 PMचौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PMविजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
Aug 01, 2026 | 11:07 PMसंसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PMताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
Aug 01, 2026 | 11:00 PMकॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक
Aug 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PM
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM













