-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Ncp Leader And Candidate From Mankhurd Shivaji Nagar Nawab Malik Says Mahayuti Has Its Candidate Against Me
‘जनता जानती है कि भाजपा मुझसे इतना प्यार क्यों करती है…’ चुनाव से पहले नवाब मलिक बोले विरोध के बावजूद जीतूंगा चुनाव
- Written By: प्रिया जैस
मंगलवार की सुबह से ही राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच एनसीपी के नेता और मानखुर्ग शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने बताया कि इस बार लड़ाई कांटे की होने वाली है।

नवाब मलिक (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो चुका है और अब महाराष्ट्र की 288 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों का नाम साफ हो चुका है। मंगलवार की सुबह से ही राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।
इस बीच एनसीपी के नेता और मानखुर्ग शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने बताया कि इस बार लड़ाई कांटे की होने वाली है। उनका मानना है कि महायुति के पास कुल 28 हजार वोट है, लेकिन महायुति को कोई भरोसा नहीं है कि वे ये पूरे वोट हासिल कर पाएंगे या नहीं।
एनसीपी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, “महायुति ने मेरे खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा किया है, भाजपा एकनाथ शिंदे की पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। भाजपा के कई नेता मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। जनता जानती है कि भाजपा मुझसे इतना प्यार क्यों करती है। देश और महाराष्ट्र मेरे प्रति महायुति के स्नेह को समझता है। इस सीट पर महायुति के पास सिर्फ 28,000 वोट हैं, उन्हें पता है कि वे यहां से नहीं जीत सकते… मैं चुनाव जीतूंगा, चाहे किसी भी पार्टी या गठबंधन द्वारा मुझे कितना भी विरोध क्यों न झेलना पड़े।”
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
चुनाव से पहले नवाब मलिक
नवाब मलिक का मानना है कि महाराष्ट्र में राजनीति चल रही है, जिससे जनता भी पूरी तरह कंफ्यूज हो गई है। उनका कहना है कि वे पूरी व्यव्सथा से लड़ रहे है नाकि किसी विशेष पार्टी या व्यक्ति से, इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नतीजा कुछ भी आ सकता है।
#WATCH मुंबई: NCP नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, "मुझे पता नहीं कि किसकी राजनीति क्या है… मेरा पूरा ध्यान मेरी और मेरी बेटी की विधानसभा सीट पर है… महाराष्ट्र में जो राजनीति चल रही है उससे जनता भी पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड है… महायुति के लोग मुझसे… pic.twitter.com/ajdS0vmrlW — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2024
यह भी पढ़ें- ‘बकरी’ वाले आपत्तिजनक बयान पर शाइना एनसी ने सुनील राउत को लताड़ा, पार्टी को भी नहीं छोड़ा
मानखुर्द शिवाजी नगर सीट पर 28 हजार वोट
NCP नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, “मुझे पता नहीं कि किसकी राजनीति क्या है… मेरा पूरा ध्यान मेरी और मेरी बेटी की विधानसभा सीट पर है… महाराष्ट्र में जो राजनीति चल रही है उससे जनता भी पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड है।”
नवाब मलिक ने आगे कहा, “महायुति के लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं ये देश और महाराष्ट्र जानता है लेकिन मैं ये साफ कर दूं कि इस(मानखुर्द शिवाजी नगर) सीट पर महायुति के पास मात्र 28,000 वोट हैं और उन्हें पता है कि इस बार वे जीत नहीं सकते। हमारी लड़ाई इस विधानसभा क्षेत्र में किसी व्यक्ति या दल से नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई पूरी तरह से व्यवस्था के खिलाफ है, जनता हमें बुलाकर चुनाव लड़वा रही है। इस चुनाव में पूरे महाराष्ट्र में किसी की भी एकतरफा लहर नहीं है, नतीजा कुछ भी आ सकता है।”
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बरामद की पिस्तौल, मास्टरमाइंड की तलाश में 5 टीमें हरियाणा रवाना
बता दें कि भले ही अजित पवार की एनसीपी से खड़े हुए नवाब मलिक भले ही एनसीपी के साथ जुड़े है, जोकि महायुति गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन उन्हें फिर भी महायुति का समर्थन नहीं मिला है, क्योंकि उन पर आतंकवाद से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था। आपको बताते चले कि महायुति नवाब मलिक की उम्मीदवार के खिलाफ है और वे इस चुनाव में नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे।
Ncp leader and candidate from mankhurd shivaji nagar nawab malik says mahayuti has its candidate against me
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMOperation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 09:58 AMडॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














