-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Narayan Rane Takes A Dig At Mva
‘दुल्हन का पता नहीं… बुला ली बारात’, नारायण राणे का MVA पर कटाक्ष
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब भाजपा नेता व सांसद नारायण राणे ने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधा है।

नारायण राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 23 नवंबर को सामने आएंगे। राज्य में महायुति और महाविकास अघाड़ी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। दाेनों गठबंधन अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे है। विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर महाविकास अघाड़ी के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब भाजपा नेता व सांसद नारायण राणे ने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधा है।
भाजपा सांसद नारायण राणे ने विपक्षी गठबधंन पर तंज कसते हुए कहा कि “दुल्हन का कोई पता नहीं है और हॉल ले लिया है, बैंडबाजा आ गया है। सब कुछ है लेकिन ताकत कहां है?”
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर बोला हमला
सांसद नारायण राणे ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे व सांसद संजय राउत की आलोचना की। नारायण राणे ने कहा कि संजय राउत ने शिवसेना का बंटाधार किया। उन्होंने कहा कि हम 1995 में सत्ता में आए जब बालासाहेब ठाकरे सत्ता में थे। अब कहां है दबदबा?
भाजपा सांसद नारायण राणे ने यह भी चेतावनी दी कि कुछ दिनों के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। उद्धव ठाकरे का यह कहाना कि हम आ रहे हैं, ये सब दिखावा है। चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बचे हैं देखते हैं। संजय राउत को सत्ता में आने की जल्दी है। नारायण राणे ने कहा कि हमारा महागंठबंधन ही सत्ता में आएगा और बीजेपी के पास सबसे ज्यादा सीटें होंगी।
शरद पवार किधर जाएंगे पता नहीं
बीजेपी सांसद नारायण राणे ने कहा कि यह नहीं पता कि महाविकास अघाड़ी के नेता एक साथ आएंगे या नहीं। शरद पवार कौन से ट्रैक पर जाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। शरद पवार किस वक्त विधायकों और राज्य के हित में फैसला लेंगे, यह कहना संभव नहीं है।
चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा नेता ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ दो दिन ही मंत्रालय में थे। महाविकास अघाड़ी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। नारायण राणे ने यह भी कहा कि उनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जो विपक्षी दल का नेता बनेगा। संजय राउत का भाषण जनता के हित में नहीं है, वह घटिया बोल रहे हैं। वे अपने जीवन से संतुष्ट नहीं हैं।
मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में होगा
भाजपा सांसद नारायण राणे ने यह भी कहा कि “राज्य में महायुति सरकार वापस आएगी। महायुति सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला दिल्ली में किया जाएगा।” यह फैसला तीनों दलों के नेता मिलकर करेंगे।
Narayan rane takes a dig at mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













