महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MNS ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, माहिम से मैदान में उतरे अमित ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को माहिम सीट से टिकट दिया है।
- Written By: आकाश मसने
अमित ठाकरे व राज ठाकरे (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार शाम को मनसे ने सोशल मीडिया पर सूची साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। इस सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र चुनावी मैदान में उतारा गया है।
अमित ठाकरे चुनावी में मैदान में उतरने वाले ठाकरे परिवार के दूसरे सदस्य होंगे। इसके पहले उनके चचेरे भाई व उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मनसे ने अपनी 45 उम्मीदवारों वाली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमित ठाकरे को माहिम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
आगामी विधानसभा २०२४ च्या सार्वत्रिक निवडणुकांसाठी ,महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेची दुसरी यादी खालीलप्रमाणे….#MNSAdhikrut #विधानसभा_२०२४ pic.twitter.com/gmBAIzsfRb — MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) October 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि
जयंती-पुण्यतिथि पर DJ और जुलूस निकालना बंद.., आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये सलाह
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
यह भी पढ़ें:– मुंबई में चला सीएम शिंदे का सिक्का, महायुति में 18-15-3 का फॉर्मूला हुआ फाइनल!
वर्ली से संदीप देशपांडे को मिला टिकट
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मनसे ने दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली से संदीप देशपांडे को चुनावी मैदान पर उतारा है। वर्ली से उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) नेता व उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से होने की संभावना है।
प्रमोद पाटिल को दोबारा मौका
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एकमात्र मौजूदा विधायक प्रमोद पाटिल को ठाणे जिले की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में मनसे केवल एक सीट जीतने में कामयाब हुई थी। पार्टी ने इसे देखते हुए प्रमाेद पाटिल पर विश्वास जताया और दोबारा मौका दिया।
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर BJP व एनसीपी में टकराव, आशीष शेलार बोले- दाऊद से संबंध रखने वालों के खिलाफ हैं हम
बीजेपी भी जारी कर चुकी है पहली सूची
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। 22 अक्टूबर से इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत कई बड़े नाम शामिल थे।
