-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Mahayutis Seat Sharing Formula In Mumbai Finalized
मुंबई में चला सीएम शिंदे का सिक्का, महायुति में 18-15-3 का फॉर्मूला हुआ फाइनल!
- Written By: आकाश मसने
महायुति का मुंबई के सीट लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय माना जा रहा है। जिसमें शिवसेना ने 15 सीटें हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। बीपेपी और एनसीपी को यहां सीटें मिली है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना सिक्का चलाने में सफल हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के दौरान सीएम शिंदे, मुंबई में अपनी पार्टी के लिए 15 सीटें हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। जबकि मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 18 पर बीजेपी तथा 3 पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते है। अर्थात मुंबई के लिए महायुति में 18-15-3 के फॉर्मूला फाइनल माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के 8 दिन बाद भी सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मंथन के बीच बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। महायुति में शामिल अन्य सहयोगी दलों के साथ बीजेपी की सीट शेयरिंग पर पूरी सहमति अभी भी नहीं बन पाई है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी 155 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ी हुई है तो वहीं शिवसेना भी 85 से 90 और एनसीपी 60 सीटों की मांग कर रही हैं। हालांकि महायुति में लगभग 260 पर सहमति बन गई है लेकिन 28 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि महायुति में 151-82-55 पर सहमति बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर BJP व एनसीपी में टकराव, आशीष शेलार बोले- दाऊद से संबंध रखने वालों के खिलाफ हैं हम
मुंबई में शिंदे गुट को मिली ये सीटें
सूत्रों का दावा है कि 2019 में पार्टी को मिली जीत तथा मौजूदा विधायकों के फॉर्मूले के आधार पर शिवसेना (शिंदे गुट) मुंबई की 36 में से 18 सीटों की मांग कर रहा था। चर्चा के बाद शिंदे गुट को 15 सीटें देने पर महायुति में सहमति बन गई है। जबकि बीजेपी 18 और अजित पवार की एनसीपी 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार लड़ाएगी।
ये होंगे उम्मीदवार?
मुंबई में की वर्ली, माहिम, कुर्ला-पूर्व, चांदिवली, विक्रोली, भांडुप, अंधेरी-पूर्व, जोगेश्वरी, कालीना, दिंडोशी, भायखला, मागाठणे, चेंबूर और धारावी सहित 15 सीटें सीएम शिंदे की शिवसेना को मिली हैं। इनमें वर्ली से सायना एनसी, माहिम से सदा सरवणकर को टिकट मिल सकता है।
वहीं कुर्ला-पूर्व से मंगेश कुडालकर, चांदिवली से दिलीप लांडे, भायखला से यामिनी जाधव, जोगेश्वरी से मनिषा वायकर अंधेरी-पूर्व से मुंबई पुलिस के सेवानिवृत्त इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी संस्कृति शर्मा को तथा दिंडोशी से पूर्व सांसद संजय निरुपम को टिकट दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:– पुणे में 5 करोड़ रुपए जब्त, MVA ने शिंदे सरकार पर लगाया चुनाव में पैसे बांटने का आरोप
अजित पवार गुट को मुंबई में तीन सीट
बताया जा रहा है कि अजित पवार गुट को मुंबई में तीन विधानसभा सीटें देने पर महायुति की बैठक में सहमति बनी है। इनमें बांद्रा-पूर्व, मानखुर्द-शिवाजी नगर एवं अणुशक्ति नगर विधानसभा सीटें शामिल है। बांद्रा-पूर्व से मौजूदा विधायक जीशान सिद्दीकी तो वहीं अणुशक्ति नगर से सना मलिक और मानखुर्द शिवाजी नगर से पूर्व मंत्री व विधायक नवाब मलिक को उम्मीदवारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Mahayutis seat sharing formula in mumbai finalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMउद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
Jun 27, 2026 | 09:08 AMअकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Jun 27, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













