आमिर खान की शादी में राज ठाकरे को देख बिदके सोशल मीडिया यूजर्स, पूछ रहे सवाल, कैसे हिंदू हो?
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Raj Thackeray: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे राज ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X)
Raj Thackeray in Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर एक बेहद निजी और पारिवारिक समारोह में अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू किया है।
हालांकि, इस नवविवाहित जोड़े ने अभी तक आधिकारिक रूप से मीडिया के सामने आकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस समारोह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अपनी पत्नी के साथ नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे, जिसे लेकर अब इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और राज ठाकरे को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
आमिर खान की तीसरी शादी में राज ठाकरे जी भी शामिल हुए, वैसे तो ये नेता सिर्फ धर्म की पॉलिटिक्स करते, लेकिन वो सिर्फ पॉलिटिक्स होती हकीकत में इनको किसी धर्म से किसी चीज से कोई दिक्कत नहीं है, यह सब बस वोट के लिए किया जाता जनता को हिंदू मुस्लिम की गोली पकडा कर सारे नेता आपस में… pic.twitter.com/NzADpgIvfl — Ishq🏵️ (@___Ishq_) July 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Pune Expressway: लैंडस्लाइड के बाद फिर लौटी रफ्तार, दोनों ओर से यातायात शुरू; जानें पूरा ट्रैफिक अपडेट
आफत की बारिश, मुंबई बन गया हादसों का शहर, तबाही के 6 दिन और 10 से ज्यादा मौतें, प्रशासन पर उठा गंभीर सवाल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड: खंडाला ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास ढही पहाड़ी, मुंबई जाने वाली लेन ठप
अयोध्या लूटी… अब मथुरा-काशी लूटेंगे, जोरदार बारिश में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे
कैसे हिंदू सम्राट हो? सोशल मीडिया पर बिदके लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में पारंपरिक सफेद लिबास पहने आमिर खान, मनसे प्रमुख राज ठाकरे को बेहद गर्मजोशी से गले लगाते और उन्हें खुद अपनी गाड़ी तक छोड़ने बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। शादी की अन्य इनसाइड तस्वीरों में भी राज ठाकरे और उनकी पत्नी विवाह की रस्मों के दौरान अग्रिम पंक्ति में बैठे नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने राज ठाकरे की कट्टर हिंदुत्ववादी छवि और उनके राजनीतिक बयानों को लेकर उन पर चौतरफा हमला बोल दिया है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जो राज ठाकरे खुद को ‘हिंदू जननायक’ के रूप में पेश करते हैं, वे इस तरह के विवाह समारोह का हिस्सा कैसे बन गए।
ये भी पढ़ें- आफत की बारिश, मुंबई बन गया हादसों का शहर, तबाही के 6 दिन और 10 से ज्यादा मौतें, प्रशासन पर उठा गंभीर सवाल
यूजर्स ने मनसे प्रमुख को दिया ‘मियां राज’ का नाम
इस हाई-प्रोफाइल शादी में राज ठाकरे की उपस्थिति को लेकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से करनी शुरू कर दी है। कई यूजर्स ने लिखा कि जहां एक तरफ देवेंद्र फडणवीस जैसी राजनीतिक शख्सियत ने इस शादी से पूरी तरह दूरी बनाए रखी, वहीं राज ठाकरे सपरिवार आमिर खान की तीसरी शादी का गवाह बनने पहुंच गए।
नाराज यूजर्स ने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए उन्हें ‘मियां राज ठाकरे’ और ‘मौलाना राज’ तक कह डाला। एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “साहब वहां खाना खाने नहीं गए थे, वे तो सिर्फ यह जांचने गए थे कि आमिर खान और मेहमान मराठी अस्मिता का सम्मान करते हुए मराठी में बात कर रहे हैं या नहीं।”
‘ठाकरे ब्रांड के पतन’ पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग
एक अन्य वायरल वीडियो में राज ठाकरे, फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी और आमिर खान आपस में गुफ्तगू करते दिख रहे हैं। इस पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मराठी मानुस राज ठाकरे, सिंधी मानुस राजकुमार हीरानी और पठान मानुस आमिर खान आपस में किस भाषा में बात कर रहे हैं? क्योंकि बाकी दोनों को तो मराठी आती नहीं, तो जो राज ठाकरे हर किसी से मराठी की अपेक्षा करते हैं, वे खुद वहां कौन सी भाषा बोल रहे थे?”
एक अन्य यूजर्स ने भी इस विवाह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अपनी पूर्व पत्नियों और बच्चों की मौजूदगी में मैरिज कॉन्ट्रैक्ट साइन करना समाज को कैसा संदेश देता है, और ऐसे में राज ठाकरे जैसे बड़े नेताओं का वहां जाना ‘ठाकरे ब्रांड के वैचारिक पतन’ को दर्शाता है।
