राज ठाकरे का CM फडणवीस पर हमला, ‘आपकी चुप्पी ने नेताओं को बेशर्म बना दिया’
Maharashtra Political News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर बीजेपी विधायक अमित साटम के संवेदनहीन बयान पर निशाना साधा और कहा कि आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है।
- Written By: रूपम सिंह
राज ठाकरे, मुख्यमंत्री फडणवीस (सोर्स सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Raj Thackeray on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ओपन चिठ्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है। सत्ता में बैठे बीजेपी नेताओं का अहंकार बढ़ गया है। पिछड़ी सोच वाले उत्तरी राज्यों की सियासत का अनुसरण क्या महाराष्ट्र के नेता भी करने लगे हैं। राज ने अपने पत्र में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने लिखा है कि केंद्र की सत्ता में बैठे बीजेपी के नेताओं का अहंकार बढ़ गया है और यह बात पूरा देश खुलकर कह रहा है। अब इसका प्रभाव महाराष्ट्र में भी दिखाई दे रहा है। राज्य के नेताओं की शालीनता, समझदारी और राजनीतिक संस्कृति की हमेशा सराहना की जाती रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कुछ पिछड़ी सोच वाले उत्तर के राज्यों की राजनीति का रास्ता अपना लिया गया है।
नहीं देखी ऐसी राजनीति
राज ने लिखा है कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक सभ्य और संवेदनशील मुख्यमंत्री मानते थे, लेकिन साटम के व्यवहार पर आपकी चुप्पी पर कई सवाल उठते हैं। मैंने अपने 37 साल के राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा नहीं देखा जब बालासाहेब, पवार या प्रमोद जी जैसे किसी बड़े नेता ने किसी नेता की गलती का बचाव किया हो।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू
महाराष्ट्र में आफत की बारिश का रेड अलर्ट: 6 जुलाई तक मूसलाधार का अनुमान, CM फडणवीस की घर में रहने की अपील
राज ठाकरे के सीएम को लिखे लेटर पर भड़के अमित साटम, बोले- कुछ लोग सिर्फ घर पर बैठ कर पोस्ट करते हैं
राजस्व प्रशासन में 12 साल बाद बड़ा बदलाव: चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों का किया पुनर्गठन
इसी कारण महाराष्ट्र की राजनीति पूरे देश में अलग-थलग दिखाई देती है। महाराष्ट्र के लोगों को हमेशा अपने मुख्यमंत्री से सही दिशा और स्पष्ट संदेश की उम्मीद रहती है। भले ही वो किसी भी पार्टी का हो।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू
साटम पर हो कार्रवाई
राज ठाकरे ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक अमित साटम से जुड़े विवाद पर लिखा है कि आपके एक विधायक और सहयोगी मानसून में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत पर मुस्कुराते हैं। साटम मुस्कुराते हुए कह रहे हैं कि कल एक पेड़ की वजह से आज एक मैनहोल से है। इस तरह की संवेदनहीनता पर किसी को कोई पछतावा नहीं है, किसी को कोई शर्म नहीं है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
सत्ता इंसान को भ्रष्ट बनाती है और निरंकुश सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट कर देती है। फिलहाल बीजेपी के नेता इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। आपकी इसी चुप्पी ने सबको बेशर्म बना दिया है।
