- Hindi News »
- Elections »
- Maharshtra Assembly Elections 2024 Chikhali Assembly Constituency Profile
चिखली विधानसभा सीट: रिपीट होगा BJP की श्वेता का राज या फिर टूटेगा रिवाज?
चुनावी विश्लेषण की इस कड़ी में हम महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पहुंच चुके हैं। आज हम बात करेंगे बुलढाणा संसदीय क्षेत्र में आने वाली चिखली विधानसभा सीट की जहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा अब तक किसी भी पार्टी का खाता नहीं खुला हैं।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
बुलढाणा: महाराष्ट्र में चुनावी संग्राम का बिगुल बजने ही वाला है। ऐसे में सभी दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी सीट बंटवारे को लेकर जद्दोजहद कर रहे हैं। पार्टियों ने अपने-अपने लिए सीटें और उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया हैं। चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों अपने-अपने प्यादों को चुनावी समर में उतारेगा। ऐसे हम भी इसकी तैयारी कर रहे हैं और आप तक हर सीट का विश्लेषण पहुंचा रहे हैं।
चुनावी विश्लेषण की इस कड़ी में हम महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पहुंच चुके हैं। आज हम बात करेंगे बुलढाणा संसदीय क्षेत्र में आने वाली चिखली विधानसभा सीट की जहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा अब तक किसी भी पार्टी का खाता नहीं खुला हैं। यह सीट 1962 में अस्तित्व में आई तब से अब तक आठ बार कांग्रेस और चार बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
चिखली विधानसभा सीट बुलढाणा जिले में स्थित सात निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह बुलढाणा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां भारतीय जनता पार्टी के श्वेता महाले मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लगातार दो बार के विधायक राहुल बोंद्रे को हराकर यहां से जीत दर्ज की थी।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
सुवेंदु नहीं तो कौन? बंगाल में बीजेपी खेलेगी ‘सरप्राइज कार्ड’, सीएम फेस पर सस्पेंस! समझिए शाह के दौरे के मायने
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
यह भी पढ़ें:– बुलढाणा विधानसभा सीट: शिवसेना और कांग्रेस में सीधी लड़ाई, इस बार कौन खाएगा सत्ता की मलाई
चिखली का जातीय समीकरण
चिखली विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार लगभग 2 लाख 95 हजार मतदाता है जिसमें 18.44 फीसदी अनुसूचित जाति व 3 फीसदी के करीब एसटी वोटर्स हैं। वहीं चिखली विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 13.2 फीसदी है। दलीत, आदिवासी और मुस्लिम मतदाता यहां उम्मीदवार की जीत और हार में अहम भूमिका निभाते हैं।
चिखली विधानसभा क्षेत्र के अब तक के विधायक
- 2019 श्वेता महाले भारतीय जनता पार्टी
- 2014 राहुल बोंद्रे, कांग्रेस
- 2009 राहुल बोंद्रे, कांग्रेस
- 2004 रेखा खेडेकर, भारतीय जनता पार्टी
- 1999 रेखा खेडेकर, भारतीय जनता पार्टी
- 1995 रेखा खेडेकर, भारतीय जनता पार्टी
- 1990 भारत बोंद्रे, कांग्रेस
- 1985 भारत बोंद्रे, कांग्रेस
- 1980 भारत बोंद्रे, कांग्रेस
- 1978 जनार्दन बोंद्रे, कांग्रेस
- 1972 भारत बोंद्रे, कांग्रेस
- 1967 टी. बी. खेडेकर, कांग्रेस
- 1962 संतोषराव पाटिल, कांग्रेस
यह भी पढ़ें:– मलकापुर विधानसभा सीट: BJP के गढ़ में कांग्रेस ने की थी सेंधमारी, इस बार हो रही वापसी की तैयारी?
इस बार क्या होगा समीकरण?
इस सीट के चुनावी इतिहास को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि इस बार भी यहां कांग्रेस और भाजपा में ही सीधी टक्कर होगी। 1980 के बाद यहां जो भी विधायक बना उसे चिखली की जनता ने कम से कम दो मौके दिए। ऐसे में मौजूदा विधायक श्वेता महाले को यहां की जनता दूसरा मौका देगी या इस रिवाज को तोड़कर किसी और पक्ष में अपना जनादेश देगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
Maharshtra assembly elections 2024 chikhali assembly constituency profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














