महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।
288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 148 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 51 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ें:-अंधेरी पश्चिम विधानसभा सीट: कांग्रेस की स्थित है डामाडोल, तीसरी बार खिलने को है कमल
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चांदीवली विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
चांदीवली विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 में पहली बार ये विधानसभा अस्तित्व में है। चांदिवली निर्वाचन क्षेत्र मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित 26 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां 2009 में मतदाताओं की कुल संख्या 368,233 थी। जिसमें पुरुष 219,832 और महिला मतों की संख्या 148,401 थी। चांदिवली मुंबई उपनगरीय जिले में पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों, अर्थात् कलिना, विले पार्ले, कुर्ला, वांद्रे पश्चिम और वांद्रे पूर्व के साथ मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
2009 का चुनाव परिणाम
पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
---|---|---|---|
कांग्रेस | मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान | 82,616 | 51.63 |
मनसे | दिलीप लांडे | 48,901 | 30.57 |
शिवसेना | चित्रा सांगले | 22,782 | 14.24 |
आरपीआई (ए) | कटके सहदेव | 2,175 | 1.36 |
पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
---|---|---|---|
कांग्रेस | मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान | 73,141 | 39.51 |
शिवसेना | संतोष रामनिवास सिंह | 43,672 | 23.59 |
मनसे | ईश्वर देवराम तायडे | 28,678 | 15.49 |
निर्दलीय | एस. अन्नामलाई | 20,266 | 10.95 |
एनसीपी | शरद पवार | 5.26 | 9,740 |
पार्टी | उम्मीदवारों के नाम | मतों की संख्या | वोट प्रतिशत |
---|---|---|---|
शिवसेना | दिलीप लांडे | 85,879 | 43.74 |
कांग्रेस | मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान | 85,470 | 43.53 |
वीबीए | अबुल हसन खान | 8,876 | 4.52 |
मनसे | सुमीत बारस्कर | 7,098 | 3.62 |
निर्दलीय | ममता दीक्षित | 1,171 | 0.60 |
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि चांदीवली विधानसभा सीट पर अभी तक कुल 3 बार चुनाव हुआ है। जिसमें से दो बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं पिछली चुनाव में शिवसेना ने जीत दर्ज की थी। 2024 में जनता महायुति या महाविकास के उम्मीदवार को अपना ने ता किसे चुनेगी ये तो 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल जाएगा। फिलहाल महायुति का पलड़ा यहां भारी है।