
चुनाव के बीच शरद पवार ने चला महिला कार्ड, बताया किसे देखना चाहते हैं सीएम!
पुणे : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया कि लोगों के एक समूह ने उनका अपहरण कर उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
इस मामले पर पुलिस ने आज यह जानकारी दी कि, पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ बीते शनिवार को FIR दर्ज की है। इस दर्ज FIR में कहा गया कि आरोपियों ने पुणे जिले में शिरूर से विधायक अशोक पवार के बेटे ऋषिराज पवार को कथित तौर पर कुछ लोगों से मिलने के लिए बुलाया जो राकांपा (एसपी) में शामिल होना चाहते थे।
वहीं मामले पर ऋषिराज की शिकायत पर दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर एक बंगले में ले गए। इस शिकायत में दावा किया गया कि उन्हें एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो फिल्माने के लिए भी मजबूर किया गया।
FIR में कहा गया कि, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित न करने के एवज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। ऋषिराज इस रकम का बंदोबस्त करने के बहाने बंगले से निकले। बाद में वह तुरंत पुलिस के पास गए और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
यहां पढ़ें – झारखंड : हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते, चुनाव प्रचार के लिए लालू यादव नहीं भर सके उड़ान
वहीं शिकायत के आधार पर शिरूर पुलिस ने प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले पर पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि, ‘‘शिकायत के अनुसार मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।” जानकारी दें कि, सुबे में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, वहीं मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बात करें तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बीते शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार पर राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ठाकरे ने यह बातें पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)






