-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pawar Family Dispute Ajit Pawar Son Wedding Bahrain
पवार परिवार में पड़ी फूट! अजित के बेटे जय की शाही शादी से सुप्रिया सुले और शरद पवार ने किया किनारा
- Written By: आकाश मसने
Pawar Family Dispute: पवार परिवार में तनाव और राजनीतिक खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी वजह अजित पवार के बेटे जय पवार की शादी है।जय की शादी में परिवार के कई सदस्यों ने न जाने का फैसला किया है।

पवार परिवार (डिजाइन फोटो)
Jai Pawar Wedding: महाराष्ट्र के प्रभावशाली पवार परिवार में राजनीतिक मतभेद अब मांगलिक एवं पारिवारिक समारोहों में भी साफ झलकने लगे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार की शाही शादी के समारोह में परिवार और पार्टी के कई अहम सदस्यों की अनुपस्थिति ने इस बात की अटकलों को बल दिया है कि क्या पवार परिवार भाइयों के बीच बंटवारे का सामना कर रहा है।
जय पवार और ऋतुजा पाटिल का विवाह समारोह बहरीन में आयोजित किया गया है, जिसकी शुरुआत आज यानी 4 दिसंबर से हो गई है। इस खुशी के मौके पर जब पूरा परिवार एक साथ होना चाहिए था, लेकिन अजित पवार के सगे भाई श्रीनिवास पवार ने शादी में न जाने का फैसला किया है। श्रीनिवास पवार और उनकी पत्नी बेंगलुरु में एक अन्य विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।
युगेंद्र की शादी में नहीं गए थे अजित पवार
पिछला एक और घटनाक्रम इस अनुपस्थिति के पीछे की मुख्य वजह माना जा रहा है। दरअसल, श्रीनिवास पवार के बेटे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार गुट) के युवा नेता युगेंद्र पवार की शादी पिछले महीने मुंबई में हुई थी। तब अजित पवार ने स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार का हवाला देते हुए शादी में जाने से परहेज किया था, केवल उनकी पत्नी और बच्चों ने ही हिस्सा लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
युगेंद्र पवार ने बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार को चुनौती दी थी। इसलिए तब भी राजनीतिक हलकों में चर्चा हुई थी कि अजित पवार ने जानबूझकर शादी में न जाने का फैसला लिया। अब श्रीनिवास पवार के जय पवार की शादी में न जाने के फैसले ने इस पारिवारिक तनाव और राजनीतिक मतभेदों की चर्चा को और हवा दे दी है।
शाही शादी और सीमित मेहमान
अजित पवार और परिवार ने जय की शादी के लिए बहरीन में चार दिन के पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 4 दिसंबर को मेहंदी, 5 को हल्दी, बारात और विवाह समारोह, 6 दिसंबर को संगीत और 7 दिसंबर को स्वागत समारोह होगा।
पवार परिवार की राज्य और देश में बड़ी पैठ के बावजूद, इस शाही समारोह में केवल 400 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन श्रीनिवास पवार के अलावा, परिवार और पार्टी की कई और बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल नहीं हो रही हैं, जिससे परिवार के इस मांगलिक कार्यक्रम का आनंद फीका पड़ता नजर आ रहा है।
शादी में न जाने की वजह
- शरद पवार: लंबी यात्रा से परहेज बताते हुए शादी में न जाने की संभावना।
- प्रतिभा पवार: शरद पवार के साथ वे भी नहीं जाएंगी।
- सुप्रिया सुले: संसद के शीतकालीन सत्र के चलते उनके जाने की संभावना नहीं।
- प्रफुल्ल पटेल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष होने के बावजूद नहीं जा रहे।
- सुनील तटकरे: राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी न जाने का निर्णय लिया है।
ये होंगे समारोह में शामिल
श्रीनिवास पवार की जगह उनके बेटे युगेंद्र पवार और बहू तनिष्का कुलकर्णी शादी में शामिल होंगे। सुनील तटकरे की जगह उनका परिवार उपस्थित रहेगा, जबकि सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ही इस परिवार की एकमात्र सदस्या होंगी जो वहां मौजूद रहेंगी। कुल मिलाकर, यह तस्वीर साफ दिखा रही है कि राजनीतिक मतभेदों के चलते कौटुंबिक संबंधों में तनाव बढ़ रहा है। भविष्य में ये पारिवारिक संबंध सामान्य होंगे या फिर यह ‘भाऊबंदकी’ का ग्रहण बना रहेगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पहुंचे पुतिन का महाराष्ट्र कनेक्शन! PM मोदी संग MH 01 नंबर प्लेट की गाड़ी में बैठे- Video
पार्थ की उपस्थिति पर अंजलि का अड़ंगा
इस बीच जय के विवाह में उनके बड़े भाई पार्थ की उपस्थिति पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने अड़ंगा लगाने का प्रयास किया। पुणे के जमीन घोटाले में फंसे पार्थ के वापस भारत लौटने पर संदेह व्यक्त किया है।
दमानिया ने मीडिया से बातचीत में पूछा कि एक गंभीर मामले में नाम आने के बावजूद पार्थ पवार को देश से बाहर जाने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि पार्थ को बहरीन में ही बसाया जा सकता है, ताकि उन्हें मामले की जांच से बचाया जा सके। उन्होंने खड़गे समिति की रिपोर्ट की समय सीमा बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
Pawar family dispute ajit pawar son wedding bahrain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














