देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र की नवगठित 288 सदस्यीय विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार को यहां शुरू हो गया है, जहां विधायकों को पद की शपथ दिलाई जा रही है। इस बीच सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद अब महाराष्ट्र के बाकी विजयी विधायक महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य के रूप में एक-एक कर शपथ लेंंगे।
Mumbai: Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar take the oath of MLA at the special session of the Maharashtra Legislative Assembly.
(Source: Maharashtra Assembly) pic.twitter.com/H3YbMuiLnF
— ANI (@ANI) December 7, 2024
आज इस विशेष सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक कालिदास कोलंबकर ने शुक्रवार को विधायक के रूप में शपथ ली, जो आज सभी विधायकों को शपथ दिला रहे है। उन्हें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें विधानसभा का ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी अध्यक्ष) नियुक्त किया है।
‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में वह शेष 287 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत हासिल करेगी और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इससे पहले विधान भवन में आने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छगन भुजबल भी उनके साथ मौजूद दिखे।
इस बीच वे छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाते भी दिखाई दिए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, “आज मैंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य नेताओं के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम छत्रपति शिवाजी महाराज और बीआर अंबेडकर की विचारधारा का पालन करते हुए काम करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के मतदाताओं ने हमें बहुत समर्थन दिया है और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने की उम्मीद है, क्योंकि विधानसभा 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में होने वाले शीतकालीन सत्र की तैयारी कर रही है।