एमएनएस ने जारी की तीसरी लिस्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज ठाकरे की पार्टी नवनिर्माण सेना ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले मनसे ने 22 अक्टूबर को दो उम्मीदवार उतारे थे और कल उसने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
मनसे की तीसरी सूची में पार्टी ने अमरावती से पप्पू उर्फ मंगेश पाटिल, नासिक पश्चिम से दिनकर धर्मजी पाटिल, अहमदपुर-चाकुर से नरसिंह भीकाने, परली से अभिजीत देशमुख, विक्रमगढ़ से सचिन रामू शिंगडा, भिवंडी ग्रामीण से वनिता शशिकांत कथुरे, पालघर से नरेश कोरडा को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, शरद पवार की एनसीपी में शामिल हुए लक्ष्मण ढोबले
इसी तरह मनसे ने शहादा से आत्माराम प्रधान, वडाला से स्नेहल सुधीर जाधव, कुर्ला से प्रदीप वाघमारे, ओवला-मजीवाड़ा से संदीप पचंगे, गोंदिया से सुरेश चौधरी और पुसद से अश्विन जायसवाल को मैदान में उतारा है। 22 अक्टूबर को जारी पहली सूची में मनसे ने कल्याण ग्रामीण से राजू रतन पाटिल और ठाणे शहर से अविनाश जाधव को उम्मीदवार बनाया था।
आगामी विधानसभा २०२४ च्या सार्वत्रिक निवडणुकांसाठी , महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेची तिसरी यादी खालीलप्रमाणे….#MNSAdhikrut #विधानसभा_२०२४ pic.twitter.com/97ZRgOmc4u
— MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) October 23, 2024
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इनमें से 16 सीटें मुंबई की हैं। इस सूची में पार्टी ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को माहिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।
शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार शाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। शिवसेना यूबीटी ने 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के साथ रहने वाले अपने अधिकांश विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की 65 उम्मीदवारों की पहली सूची, आदित्य ठाकरे को वर्ली से बनाया प्रत्याशी