सुरेश सोनवणे पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान कल यानी सोमवार को थम गया। इस बीच चुनाव प्रचार के आखिरी समय पर उम्मीदवारों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है।
सोमवार को चुनावी प्रचार के दौरान अनिल देशमुख पर हुए हमले के बाद अब खबर आयी है कि गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश सोनवणे की कार पर भी हमला किया गया और उनकी कार पर पत्थरों से हमला किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना कल शाम 7.30 बजे की है। इस घटना में गरीमत की बात यह रही कि उम्मीदवार सुरेश सोनवणे को ज्यादा चोट नहीं आई उन्हें सिर पर एक मामूली चोट आई है।
पुलिस उपायुक्त नितिन बागटे ने बताया कि वालुज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लांजी गांव के पास सुरेश सोनवणे की कार पर किसी अनजान शख्स ने पत्थर फेंके, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक खास टीम का गठन भी किया है।
अनिल देशमुख से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपको बताते चले कि इससे पहले सोमवार को ही महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री व एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख के काफिले पर भी हमला किया गया, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल देशमुख के सिर पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक हमलावरों की कोई भी जानकारी पुलिस वालों को नहीं मिल पाई है।
सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन था। शाम 5 बजे प्रचार का समय खत्म हो गया था, जिसके बाद अनिल देशमुख काटोल से नागपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के मुताबिक अनिल देशमुख कार के पीछे की सीट पर बैठे थे और शीशा खुला हुआ था। इस कारण पत्थरबाजी कर रहे आरोपी का पत्थर उनके सिर पर लगा और खून बहने लगा। अनिल देशमुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।