Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेंबूर विधानसभा सीट : क्या SHS के गढ़ पर लगा सकेगा कोई सेंध, इस बार कौन हो सकता है ‘चेंबूर का चैंपियन’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।आज हम मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के चेंबूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानकारी देंगें।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 16, 2024 | 03:13 PM

चेंबूर विधानसभा सीट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 23 नवंबर नवंबर को आएंगे। इस बार महाराष्ट्र में विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए एक साथ ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही मुंबई में वोटिंग को सही रखने और मतदाताओं की शिकायत के बाद पोलिंग स्टेशन और सुविधाओं में सुधार किया गया है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान केंद्र की अधिकतम दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं होगी।

जानकारी दें कि महाराष्ट्र में 36 जिले हैं। यहां सभी 288 विधानसभा के लिए एक साथ ही वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय 9.63 करोड़ मतदाता है, जिनमें से 1.85 युवा मतदाता हैं। राज्य में इस बार 118600 पोलिंग बूथ होंगे। वोटिंग के लिए िस बार पीडब्ल्यूडी और महिला बूथ भी बनेंगें। इस बार पोलिंग लाइन के बीच में कुर्सी या बेंच की भी व्यवस्था की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार मौजुद हैं, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा BJP और DCM अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। इसके साथ ही दुसरी तरफ विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) है। जिसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) हैं।

यहां पढ़ें – अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट: इस चुनाव में नवाब मलिक पर बना सस्पेंस, क्या बेटी बचा सकेगी साख

इन सब के बीच ‘नवभारत’ के माध्यम से हम आपको राज्य के सभी छोटे-बड़े विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी पहुंचा रहे हैं। आज इस बाबत हम मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के चेंबूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में जानकारी देंगें जो मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

चेंबूर विधानसभा सीट का समीकरण

जानकारी दें कि चेंबूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है । यह मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित है और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक मानी जाती है। चेंबूर विधानसभा में अगर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या को देखें तो यह लगभग 31,093 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 12.21% ही है। वहीं इस विधानसभा सीट में अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 1,732 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.68% है।

चेंबूर विधानसभा मे कितने मुस्लिम मतदाता

आंकड़ों को देखें तो चेंबूर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 21,390 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 8.4% को प्रमाणित करती है।यहां ग्रामीण मतदाताओं की बात करें तो यह लगभग 0 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0% ही है। वहीं शहरी मतदाताओं की संख्या को देखें तो यह लगभग 2,54,648 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 100% है।

यहां पढ़ें –  धामनगांव रेलवे विधानसभा क्षेत्र: महायुति-महाविकास आघाड़ी में किसका पलड़ा भारी

2019 के संसदीय चुनाव के आंकड़ों के अनुसार चेंबूर विधानसभा में कुल 2,54,648 मतदाता है। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 285 है। वहीं साल 2019 विधानसभा चुनाव में चेंबूर विधानसभा का मतदाता मतदान 52.09% रहा था।

साल 2009 से चेंबूर विधानसभा के अब तक निर्वाचित विधायक

  • 2019 विधानसभा चुनाव: प्रकाश वैकुंठ फाटपेकर, SHS
  • 2014 विधानसभा चुनाव: प्रकाश वैकुंठ फातेरपेकर, SHS
  • 2009 विधानसभा चुनाव: चंद्रकांत दामोदर होंडोरे, कांग्रेस

जानें प्रकाश वैकुंठ फाटपेकर के बारे में

वैकुंठ वासुदेव फटरपेकर, SHS पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। 2019 के चुनावी हलफनामें के मुताबिक उनकी संपत्ति 4 करोड़ से ज्यादा की है। वे 10वीं पास हैं।

2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम

उम्मीदवार दल वोट वोट%
प्रकाश वैकुंठ फटरपेकर SHS 53264 40.2
चंद्रकांत दामोदर हंडोरे कांग्रेस 34246 25.8
राजेंद्र जगन्नाथ माहुलकर वीबीए 23178 17.5
कर्ण (बाला) डनबेल मनसे 14404 10.9
नोटा नोटा 3578 2.7

 

Maharashtra assembly election 2024 know everything about chembur vidhan sabha seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 03:11 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.