-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Election 2024 Know Everything About Anushakti Nagar Vidhan Sabha Seat Nawab Malik
अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट: इस चुनाव में नवाब मलिक पर बना सस्पेंस, क्या बेटी बचा सकेगी साख
- Written By: राहुल गोस्वामी
अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह सीट मुंबई उपनगरीय जिले के अंतर्गत आती है और यह इस संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। कहा जा रहा है कि NCP नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

चुनाव में नवाब मलिक पर बना सस्पेंस
नई दिल्ली: जहां आज निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। वहीं इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में नयी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले का मंच तैयार हो जाएगा। पता हो कि, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है।
जहां महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार मौजुद हैं, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा BJP और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) हैं।साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल चुकी है।
बीते दिनों से ‘नवभारत’ के माध्यम से हम आपको राज्य के सभी विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी पहुंचा रहे हैं। आज इसी क्रम में हम मुंबई उपनगरीय जिले में के मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय सीट के अणुशक्ति नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बात करेंगें जो इसके 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
नवाब मलिक का हाथ नहीं! समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा यू-टर्न, बताया आखिर किसके कहने पर हो रही है जांच?
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नवाब मलिक का राज ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- नफरत की राजनीति कर रही MNS और भाजपा
जानें अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के बारे में
जानकारी दें कि अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह विधानसभा सीट मुंबई उपनगरीय जिले के अंतर्गत आती है और यह इस संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति मतदाताओं पर नजर डाले तो यह लगभग 15,061 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6.09% है। वहीं अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की यह संख्या लगभग 767 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.31% है।
अणुशक्ति नगर में कितने हैं मुस्लिम मतदाता
अणुशक्ति नगर की मतदाता सूची का विश्लेषण किया जाए तो अणुशक्ति नगर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 71,225 है जो मतदाता सूची के अनुसार लगभग 28.8% है।
यहां के ग्रामीण मतदाताओं की संख्या पर सरसरी निगाह डालें तो यह 0 है जो 2011 की जनगणना के हिसाब से लगभग 0 % है। वहीं इस विधानसभा सीट की अगर शहरी मतदाताओं की संख्या को देखें तो यह करीब 2,47,308 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 100% है।
अब साल 2019 के संसदीय चुनाव पर नजर डालें तो अणुशक्ति नगर विधानसभा के कुल 2,47,308 मतदाता हैं और यहां मतदान केंद्रों की संख्या 240 हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो अणुशक्ति नगर विधानसभा का मतदाता प्रतिशत मात्र 56.3 % रहा था।
साल 2009 से अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट के निर्वाचित विधायक
- 2019 विधानसभा चुनाव: नवाब मलिक, (NCP)
- 2014 विधानसभा चुनाव: तुकाराम रामकृष्ण काटे, (SHS)
- 2009 विधानसभा चुनाव: नवाब मलिक, (NCP)
जानें नवाब मलिक के बारे में
अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट की बात करें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले मुंबई की चर्चित अणुशक्ति नगर सीट पर बड़ा उलटफेर की खबर है। कहा जा रहा है कि NCP नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मलिक की जगह पर अब उनकी इस सीट से उनकी बेटी सना मलिक शेख इस बार चुनाव मैदान में उतरेंगी।
वहीं नवाब मलिक के जेल जाने और उनके अस्वस्थ होने के चलते बेटी सना ने ही यह जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं बीते 15 अगस्त की पोस्ट में नवाब मलिक ने साफ कर दिया था कि वह अजित पवार की अगुवाई वाली NCP के साथ हैं।
जानकारी दें कि मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में शामिल अणुशक्ति नगर सीट 2008 के परिसीमन के बाद बनी थी। वहीं इस सीट से साल 2009 में नवाब मलिक ने जीत हासिल की थी, हालांकि 2014 में उन्हें शिवसेना के उम्मीदवार तुकाराम काटे ने हराया था। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर नवाब मलिक ने जीत दर्ज की थी।
जानें 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| नवाब मलिक | राकांपा | 65217 | 46.8 |
| तुकाराम रामकृष्ण काटे | एसएचएस | 52466 | 37.7 |
| यासीन इस्माइल ने कहा | स्वतंत्र | 7701 | 5.5 |
| एडीवी. विजय सुरेश राओराणे | मनसे | 5879 | 4.2 |
Maharashtra assembly election 2024 know everything about anushakti nagar vidhan sabha seat nawab malik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














