कॉन्सेप्ट फोटो
Jharkhand Assembly Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज 23 नवंबर को आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में दुमका विधानसभा सीट से सीएम सोरेन के भाई बसंत सोरेन अब तक के आए शुरुआती रुझानों में बीजेपी उममीदवार सुनिल सोरेन से पीछे चल रहे हैं। दुमका सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुनिल सोरेन 32854 वोटों के साथ इस सीट को लीड कर रहे हैं। हालांकि यह शुरुआती रुझान है। दोपहर के बाद इसके आंकड़े बदल सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस खबर में रुझानों के आंकड़े चुनाव आयोग के साइट से लिया गया है। चुनाव आयोग के अब के रुझानो के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनिल सोरेन 32854 वोटों से दुमका विधानसभा सीट को लीड कर रहे हैं। ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे पहले पाने के लिए बने रहे नवभारत लाइव डॉट कॉम के साथ। हम आपके लाइव ब्लॉग के माध्यम से झारखंड के चुनावी नतीजों को लगातार अपडेट कर रहे हैं।
झारखंड चुनाव 2024 के नतीजे जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिंक पर क्लिक करें!
इस बार का चुनाव झारखंड में दो चरणों में हुआ था। पहले चरण में बीते 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुए थे। दूसरे चरण की वोटिंग बीते 20 नवंबर को संपन्न हुई है, जिसमें 81 में से बाकी के 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। आज 23 नवंबर को सुबह से महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के लिए रुझाने आनी शुरू हो गई है। 12 बजे तक के रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले इंडिया ब्लॉक बहुमत की आंकड़े की ओर अग्रसर दिख रही है।
झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था, जिसमें 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर मतदान हुआ था। मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, राजद और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं, और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन, जिसमें आजसू, जेडी (यू) और एलजेपी शामिल हैं, के बीच है। एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि एनडीए 42-47 सीटों के बीच जीत सकता है, जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने की उम्मीद है। झारखंड में चुनाव के दिन 68.45 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ, जो 2019 के चुनाव के 65 प्रतिशत से ज़्यादा है। 2019 के चुनाव में JMM ने 30 सीटें, BJP ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। झारखंड की सभी 81 सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र और उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।