Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!

IPS Ajay Pal Sharma: यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा ने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को दी खुली चेतावनी। उन्होंने कहा अगर लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 27, 2026 | 08:30 PM

आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPS Ajay Pal Sharma Warns Jahangir Khan TMC: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर विवाद ने सनसनी मचा दी है। उत्तर प्रदेश के फेमस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी दी है।

अधिकारी ने जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायत दोबारा मिली, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने कहा, ‘जहांगीर को बता देना, लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे।’

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा चुनावी ड्यूटी के लिए बंगाल में तैनात है। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग शिकायत कर रहे थे कि फलता विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जहांगीर खान वोटर्स को लगातार धमका रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO

West Bengal Elections: बंगाल में थमा चुनावी प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान, जानें क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम

भय नहीं…भाजपा चाहिए! चुनाव प्रचार खत्म होते ही बंगाल के नाम PM मोदी का पत्र, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा

बंगाल चुनाव: ‘वैगन आर से आए और शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए’, केजरीवाल पर गरजे राहुल गांधी; देखें VIDEO

पुलिस ने भी घर की सही जानकारी नहीं दी

स्थानीय लोगों की शिकायत पर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें वहां जहांगीर खान नहीं मिला। स्थानीय लोगों और यहां तक कि स्थानीय पुलिस से भी जब उसके घर का पता पूछा गया तो किसी ने सही जानकारी नहीं दी। इस कारण तलाशी अभियान के दौरान भी पुलिस को जहांगीर का घर नहीं मिल पाया।

‘लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे’ यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा ने TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान को दी चेतावनी ! @DripsAjaypal @Uppolice @myogiadityanath @BJP4India @AITCofficial pic.twitter.com/Kawira55d0 — Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 27, 2026

जहांगीर की सुरक्षा में 14 जवान तैनात

जब टीम जहांगीर खान के घर पहुंची तो देखा कि वहां पहले से ही पश्चिम बंगाल पुलिस के 14 जवान सुरक्षा में तैनात थे। इस पर आईपीएस अजय पाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक से सवाल-जवाब किया। इस पर एसपी ने बताया कि जहांगीर खान को Y-श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और उनकी सुरक्षा के लिए 10 पुलिसकर्मी निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें – मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा

इस पर अजय पाल शर्मा ने सवाल उठाते हुए स्थानीय एसपी को नोटिस जारी किया। उन्होंने सवाल उठाया कि मौके पर 14 जवान कैसे तैनात थे। आखिर जहांगीर खान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 4 पुलिसकर्मी किस आधार पर लगाए गए थे।

आईपीएस अधिकारी यही नहीं रूके, उन्होंने इसके साथ ही जहांगीर खान के भतीजे और उसके रिश्तेदारों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मतदाता को धमकाने या चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप की शिकायत मिली, तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब चुनावी निष्पक्षता और प्रशासनिक जवाबदेही और सुरक्षा के लिहाज से अहम मुद्दा बन गया है।

Ips ajay pal sharma warns tmc candidate jahangir khan falta bengal elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 08:21 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.