

Arambagh TMC Mitali Bag: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण को लेकर सियासी पारा बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आए दिन झड़प की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच TMC की उम्मीदवार मिताली बाग (Mitali Bag) ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। आरामबाग से TMC की मिताली बाग ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया, और इसके पीछे उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई है। इसी दौरान मिताली बाग (Mitali Bag) ने फेसबुक पर लाइव कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस झड़प में उनके ड्राइवर को चोटें भी आई।
एक फेसबुक लाइव वीडियो में, आरामबाग से TMC की मिताली बाग ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया, और इसके पीछे उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
टीएमसी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की पुष्टि की। एक्स पर लिखा कि पार्टी की सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, मिताली बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हमला हुआ। इस हमले में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और ड्राइवर को नुकसान पहुंचाया गया। टीएमसी ने इस हमले को अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिला सांसद पर कायरतापूर्ण हमला बताया।
इस मामले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। भाजपा के पार्टी प्रवक्ता देबजीत सरकार ने मिताली बाग के दावों को नाटक करार दिया। देबजीत सरकार ने कहा कि मामला इसके उलट है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। बीजेपी नेता बिमान घोष ने कहा कि TMC के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और हथियारों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोगहाट के टीएमसी नेता संजय खान ने भाजपा के दावों का खंडन किया है। बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही इलाके में घुसे थे और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर उन पर हमला किया।
इस हिंसक झड़प की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने जांच की शुरुआत कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, इस मामले का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है और घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया हैं और मिताली बाग के फेसबुक लाइव की भी जांच की जा रही है।