ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख
TMC CJP Protest: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी 27 जुलाई को दिल्ली में सीजेपी के नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी। उन्होंने सौगत रॉय को लोकसभा में पार्टी का उपनेता भी नियुक्त किया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
ममता बनर्जी (सोर्स-आईएएनएस)
TMC Mamata Banerjee Delhi CJP Protest: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में चल रहे सीजेपी के आंदोलन को समर्थन देते हुए 27 जुलाई को नई दिल्ली पहुंचने का ऐलान किया है। उन्होंने पहले भी कोलकाता में आयोजित शहीद दिवस रैली के दौरान इस आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई थी और अब स्वयं प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह जंतर-मंतर पर केवल सांकेतिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी या आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।
इसके साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली दौरे के दौरान वह कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने संगठनात्मक स्तर पर भी बड़ा फैसला लेते हुए दमदम से चार बार के सांसद सौगत रॉय को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस का उपनेता नियुक्त किया है। उन्होंने शताब्दी रॉय का स्थान लिया है, जो हाल ही में पार्टी छोड़ चुकी हैं। ममता बनर्जी लगातार विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की अपील कर रही हैं।
सौगत रॉय बने लोकसभा में उपनेता
बता दें कि ममता बनर्जी में उत्तर 24 परगना जिले के दमदम निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के चार बार के लोकसभा सांसद सौगत रॉय को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त करने की घोषणा की। रॉय ने बीरभूम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार की लोकसभा सांसद शताब्दी रॉय का स्थान लिया है। शताब्दी रॉय उन 20 पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसदों में शामिल हैं, जो हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल चुनावों के बाद त्रिपुरा स्थित राष्ट्रवादी नागरिक पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Explainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
सीजेपी आंदोलन को दिया समर्थन
21 जुलाई को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने नई दिल्ली में सीजेपी के नेतृत्व वाले आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में केवल सांकेतिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी या सक्रिय रूप से भाग लेंगी। यह भी स्पष्ट नहीं है कि राजधानी में उनका एकमात्र निर्धारित कार्यक्रम कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी) के नेतृत्व वाले आंदोलन में शामिल होना होगा या वे विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकें भी करेंगी।
ये भी पढ़ें- अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार
इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की अपील
21 जुलाई को ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संयुक्त रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन आयोजित करने के लिए इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) ब्लॉक के तहत एकजुट होने का आह्वान किया।
