Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग

Saayoni Ghosh Praises PM Modi: सायोनी घोष ने नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों की सराहना की है। साथ ही सदन में विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 27, 2026 | 05:49 PM

टीएमसी सांसद सायोनी घोष,(फोटो- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Saayoni Ghosh Slams Opposition: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक, शिक्षा प्रणाली में गड़बड़ी जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया है, लेकिन सियासी गलियारों में अभी भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद जहां मोदी सरकार खुद को ईमानदार सरकार बता रही है, वहीं विपक्ष अब भी सरकार पर लगातार हमलावर है।

विपक्ष सदन में पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा पर अड़ा हुआ है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायोनी घोष ने भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

पीएम मोदी की सराहना

सोमवार को संसद भवन पहुंची NCPI सांसद सायोनी घोष ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें सहयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

AC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: नीट पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी TMC प्रमुख

National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा

गाड़ियों के लिए बड़ी खबर! 20% से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! संसद में बताई सच्चाई

सायोनी घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने जो कदम उठाए हैं जिस तरह छात्रों की आवाज सुनी गई तो मुझे लगता है कि यह स्वागत योग्य कदम है। मैं चाहूंगी कि एक अच्छी चर्चा हो।

#WATCH दिल्ली: आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा | NCPI सांसद सायोनी घोष ने कहा, “हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें… pic.twitter.com/GupooRFhdr — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2026

TMC से बगावत कर एनसीपीआई में हुईं शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में बड़ी टूट हो गई। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने ममता से बगावत करते हुए नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल होने का ऐलान कर दिया। लोकसभा स्पीकर ने भी इस पर मुहर लगा दी। विलय स्वीकार किए जाने के बाद ये सभी सांसद औपचारिक रूप से एनसीपीआई का हिस्सा बन गए।

ये भी पढ़ें- AC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं

काकोली घोष, सायोनी घोष समेत ये सांसद शामिल

एनसीपीआई में शामिल सांसदों ये प्रमुख नाम हैं। डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, सुदीप बंद्योपाध्याय, माला रॉय, सायोनी घोष, बापी हलदार, कालीपद सारेन खेरवाल, अधिकारी दीपक देव, डॉ. शर्मिला सरकार, मिताली बाग, यूसुफ पठान, जून मालिया, खलीलुर रहमान, पार्थ भौमिक, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, असित कुमार मल, मोहम्मद अबू ताहेर खान और रचना बनर्जी शामिल हैं।

Saayoni ghosh praises pm modi slams opposition over neet paper leak debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 05:49 PM

Topics:  

  • opposition alliance I.N.D.I.A
  • Parliament Session
  • TMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.