राजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर
Parliament Monsoon Session: विपक्षी दलों ने राम मंदिर चंदा विवाद और पुलिस की कार्रवाई को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी के बीच हुई बातचीत ने सबका ध्यान खींचा।
- Written By: प्रिया जैस
कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी के बीच बातचीत (सौजन्य-एक्स)
Priyanka Gandhi Kalyan Banerjee at Parliament: संसद में आज यानी गुरुवार 30 जुलाई को फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसद के बाहर विपक्ष ने सत्ता पक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच हुई बातचीत ने सभी का ध्यान खींचा।
दरअसल, सस्पेंड किए गए TMC सांसद कल्याण बनर्जी मकर द्वार के बाहर TMC सांसदों के NCPI में विलय को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। कल्याण बनर्जी एक पोस्टर पहने हुए थे, जिसमें लिखा था और ‘लोकसभा में बंगाल का 20 गद्दार’ और उन सांसदों की तस्वीर भी लगी हुई थी।
प्रियंका गांधी वाड्रा और कल्याण बनर्जी की मुलाकात
तभी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उनके पास आईं। प्रियंका गांधी ने कल्याण बनर्जी से कहा, “आप उन्हें कांग्रेस से TMC में ले गए थे।” इस पर कल्याण बनर्जी ने जवाब दिया, “मैं भी कभी कांग्रेस के साथ था। मैं यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष था। आप लोगों ने ही दीदी (ममता बनर्जी) को 1997 में पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया था।”
सम्बंधित ख़बरें
E20 Fuel Impact: नितिन गडकरी ने संसद में बताया, जानिए E20 फ्यूल से आपके पुराने वाहन को होगा कितना नुकसान
प्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला की अपील बेअसर
Explainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
कल्याण बनर्जी ने जताई सहमति
इसके जवाब में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “राजीव गांधी ने हमेशा ममता बनर्जी को बढ़ावा दिया,” जिस पर कल्याण बनर्जी ने भी सहमति जताई और हामी भरी।
#WATCH | Delhi: While suspended TMC MP Kalyan Banerjee was protesting outside Makar Dwar on TMC MPs Merger to NCPI, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra approached him and said “you took them from Congress to TMC” to which Kalyan Banerjee replied that Mamata Banerjee was thrown out… pic.twitter.com/WIltyZiwUr — ANI (@ANI) July 30, 2026
कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस सांसदों ने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘पुलिस कार्रवाई’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Opposition leaders hold protest inside Parliament premises over police action during Jantar Mantar protest.#ParliamentSession #MonsoonSession (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4WMoxGedBj — Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
सपा ने सत्तापक्ष पर बोला हमला
इस दौरान संसद के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी भी आज फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Samajwadi Party leaders hold a protest inside Parliament premises over Ayodhya Ram Temple donation theft case. Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad, says, “They have committed robbery and looting. They have hurt the sentiments of millions of… pic.twitter.com/SqrnaqU4vK — Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
यह भी पढ़ें – Explainer: 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माना! एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नए विधेयक में और क्या खास?
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, उन्होंने डकैती और लूटपाट की है। उन्होंने करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और अयोध्या को बदनाम किया है। भगवान उन्हें माफ नहीं करेंगे। वे अयोध्या से आए हैं और उन्हें अयोध्या से ही वापस भेजा जाएगा। वे पूरे देश से खत्म हो जाएंगे। उन्होंने भगवान राम से जुड़े आदर्शों और सम्मान का उल्लंघन किया है। हमने उन मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने उस सम्मान को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया है।
