हरियाणा के रुझानों में BJP को बहुमत
नई दिल्ली : आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है। लेकिन यहां रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। वहीं BJP को यहां बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं।
जानकारी दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा और भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, सिरसा से गोपाल कांडा, रानिया से रंजीत चौटाला, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव, तोशाम सीट से श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी फिलहाल चुनावी मैदान में हैं।
यहां पढ़ें – हरियाणा में फेल होंगे एग्जिट पोल? रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
#WATCH हरियाणा: जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट जींद के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। फिलहाल वह जुलाना विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रही हैं। pic.twitter.com/RAj3cXR1fN — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
मिली जानकारी के अनुसार जुलाना सीट से अब विनेश फोगाट पिछड़ गई हैं। यहां BJP प्रत्याशी योगेश बैरागी ने 3641 वोटों से बढ़त बनाई है। वहीं सिरसा से गोपाल कांडा पिछड़ चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने 4796 से ज्यादा वोटों से अपनी बढ़त बनाई है। इसके साथ ही उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 3177 वोटों से फिलहाल आगे हैं। इन्हें अभी तक 14,392 वोट मिले हैं। दुष्यंत चौटाला अब यहां छठे नंबर पर हैं। उन्हें अभी तक 2420 वोटही मिले हैं।
यहां पढ़ें – हरियाणा चुनाव रिजल्ट: पानीपत में रोकी गई काउंटिंग
हालांकि कई ‘एग्जिट पोल’ में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया था। वहीं BJP ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी। राज्य में चुनाव लड़ रहे अहम राजनीतिक दलों और गठबंधन में BJP, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इनेलो-बहुजन समाज पार्टी (बसपा), जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) शामिल हैं। हालांकि, ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।