- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Of India Invites The Indian National Congress Inc Delegation On December 3
चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को किया आमंत्रित, महाराष्ट्र चुनाव में EVM की गड़बड़ी वाली चिंताओं पर करेगी चर्चा
चुनाव आयोग ने आगामी 3 दिसंबर, 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। ECI ने कांग्रेस की अब सभी वैध चिंताओं की समीक्षा करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनने के बाद लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

ECI ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को किया आमंत्रित
नई दिल्ली : एक बड़ी खबर के अनुसार चुनाव आयोग ने आगामी 3 दिसंबर, 2024 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। जानकारी दें कि, ECI ने कांग्रेस की अब सभी वैध चिंताओं की समीक्षा करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनने के बाद लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया है।
इस बाबत आयोग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) INC को अपने अंतरिम जवाब में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ पारदर्शी मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को भी दोहराया है। आयोग ने अभी भी कांग्रेस को उसकी सभी वैध चिंताओं की आगे की समीक्षा का आश्वासन भी दिया है।
Responding to the issue raised by INC regarding voter turnout data, EC asserts no discrepancy in voter turnout data which is available with all candidates polling station wise and is verifiable. Gap in 5 PM polling data and final voter turnout are due to procedural priorities, as… — ANI (@ANI) November 30, 2024
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर संदेह जताते हुए सुबे के कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। चर्चा ये थी कि आखिर डेटा अपेडेशन के बाद करीब 10 लाख वोट कैसे बढ़ सकते हैं? पार्टी का कहना था कि, आखिर सभी ऑनलाइन प्रोसेस होने के बावजूद दिक्कत कहां आ रही है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग पहुंचने से पहले पार्टी नेता नाना पटोले ने कहा यह भी कहा था कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। इवीएम और मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से मिलने जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्थला और अन्य नेता शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार
असम में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भूपेन बोराह को सीएम हिमंत ने दिया खास ऑफर
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि, बीते शुक्रवार 29 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है और ऐसे में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है।
इतना ही नही कार्य समिति ने यह फैसला किया था कि चुनावी प्रक्रिया से ‘‘हो रहे गंभीर समझौते” से जुड़ी चिंता को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में उठाया जाएगा। पार्टी का यह भी कहना है कि वह इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को भी साथ लेगी।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हालिया चुनावी नतीजों, ईवीएम और मत पत्रों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी। वहीं करीब साढ़े चार घंटे तक चली मैराथन बैठक में 81 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए कहा गया है, ‘‘ पूरी चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से गंभीर रूप से समझौता किया जा रहा है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक संवैधानिक दायित्व है, जो चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण गंभीर सवालों के घेरे में आ रहा है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Election commission of india invites the indian national congress inc delegation on december 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














