- Hindi News »
- Elections »
- Ncp Sp Chief Sharad Pawar Said There Is Disappointment Among The People For New Chief Minister
जनता के बहुमत का महायुति कर रही अपमान, महाराष्ट्र में CM चुनाव में देरी पर शरद पवार ने जताई चिंता
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कि महाराष्ट्र में जनता के आदेश का सम्मान नहीं हो रहा है, और ये अच्छी बात नहीं है। शरद पवार ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि ये चौकाने वाली बात हैं कि इतना साफ बहुमत मिलने के बाद भी अभी तक सरकार नहीं बन पाई है।
- Written By: प्रिया जैस

शरद पवार (सौजन्य-एएनआई)
पुणे: महाराष्ट्र में इस बार महायुति की बड़ी जीत हुई है। इस बार के चुनावी नतीजों को देख एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। इसके लिए पार्टी ने फिर से मतगणना करने की मांग की है। फिलहाल राज्य में सीएम कौन बनेगा इसकी लहर दौड़ रही है।
इस बीच एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कि महाराष्ट्र में जनता के आदेश का सम्मान नहीं हो रहा है, और ये अच्छी बात नहीं है। शरद पवार ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि ये चौकाने वाली बात हैं कि इतना साफ बहुमत मिलने के बाद भी अभी तक सरकार नहीं बन पाई है। इससे साफ जाहिर होता है कि जनता का बहुमत महायुति के लिए मायने नहीं रखता।
जन आंदोलन करना होगा तैयार
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार का कहना है, “ऐसा पहली बार हुआ है, देश में हुए चुनावों ने लोगों को बहुत बेचैन कर दिया है, लोगों में निराशा है। शरद पवार ने आरोप लगाया कि इस बार उन्हें सत्ता का दुरुपयोग और पैसे का अधिक इस्तेमाल देखने को मिला है और इसके चलते जनता की बैचेनी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी जनता को एक जन आंदोलन तैयार करना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
क्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत
शरद पवार होंगे रिटायर या फिर जाएंगे राज्यसभा? संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- MVA मिलकर…
अजित पवार को मिलने वाली थी NCP की पूरी कमान, शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का बड़ा खुलासा
Pune, Maharashtra | NCP-SP Chief Sharad Pawar says, "This has happened for the first time, the elections held in the country have made people very restless, there is disappointment among the people…Every day at 11:00 am, the opposition leaders raise questions in the Parliament.… pic.twitter.com/37Otp5jutk — ANI (@ANI) November 30, 2024
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शरद पवार ने आगे कहा, अब ऐसा लगता है कि देश में संसदीय लोकतंत्र प्रणाली खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा हर दिन विपक्षी नेता संसद में इस मुद्दे पर सवाल उठाते है तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। हर दिन सुबह 11:00 बजे विपक्ष के नेता संसद में सवाल उठाते हैं। अपनी बात रखते हैं लेकिन संसद में उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं और इसका साफ मतलब है कि संसदीय लोकतंत्र का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है।
फिर से मतगणना की उठी मांग
अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये ठीक नहीं है और इसके लिए हमें लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना होगा। ईवीएम के वोटों में कुछ अंतर है लेकिन फिलहाल मेरे पास इस संबंध में कोई सबूत नहीं है। कुछ लोगों ने पुनर्मतगणना की मांग की है। इस मामले में जो भी संभव होगा वो किया जाएगा। कुछ लोगों ने पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किया है। देखते हैं उसमें क्या होता है लेकिन मुझे इससे ज्यादा उम्मीद नहीं है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Ncp sp chief sharad pawar said there is disappointment among the people for new chief minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














