Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आलोचना से नाराज हो गए एकनाथ शिंदे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  • By विधी शर्मा
Updated On: Nov 13, 2024 | 01:16 PM

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आलोचना से नाराज हो गए एकनाथ शिंदे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पृष्ठभूमि में राज्य में राजनीति गरमाती जा रही है। राजनीतिक दलों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दिन-ब-दिन महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच का संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मुंबई में शिंदे गुट और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव होने की खबर सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक कार्यकर्ता पर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एकनाथ शिंदे को इतना गुस्सा क्यों आया? बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला मुंबई में कांग्रेस नेता नसीम खान के कार्यालय के पास से गुजर रहा था। तभी उनके कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने “देशद्रोही” और “गद्दार” जैसे नारे लगाना शुरू कर दिए।

ये भी पढें : महाराष्ट्र चुनाव 2024: चांदीवली में प्रचार के दौरान राज ठाकरे ने जमकर साधा राजनेताओं पर निशाना, महाराष्ट्र के भविष्य की जताई चिंता

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

बीजेपी-कांग्रेस का ‘अंबरनाथ प्रयोग’ पड़ा भारी! शिवाजीराव मोघे ने याद दिलाया 2017 का यवतमाल फॉर्मूला

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

बताया जा रहा है कि इन्हीं नारों को सुनकर मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने अपनी कार रोकी और सीधे कांग्रेस के दफ्तर में घुस गए। शिंदे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “क्या आप लोगों को यही सिखाया जाता है?” जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

दरअसल, शिवसेना में विभाजन के बाद ठाकरे समूह और महाविकास अघाड़ी के नेता लगातार एकनाथ शिंदे के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। शिंदे समूह को “देशद्रोही”, “गद्दार” कहकर, महाराष्ट्र की जनता गद्दारों को अच्छा सबक सिखाएगी, ऐसा कहकर उनकी आलोचना की जा रही है।

ये भी पढें : बैग की जांच को लेकर ध्यान भटका रही शिवसेना यूबीटी, वोट मांगने का निकाला नया तरीका बोले देवेंद्र फडणवीस

बताया जा रहा है कि इसी बीच मंगलवार की शाम जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी आलोचना की तो मुख्यमंत्री शिंदे काफी नाराज हो गए। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिंदे को काले झंडे तक दिखाए गए थे। मुख्यमंत्री शिंदे मुंबई के चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में विधायक दिलीप लांडे के लिए प्रचार करने आए थे। वहां से लौटते वक्त कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Eknath shinde got angry when congress workers criticized him in mumbai video of the incident went viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 01:16 PM

Topics:  

  • Congress
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.