Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दहानू विधानसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में माकपा की सेंध, बीजेपी उठा सकती है मौके का फायदा !

दहानू विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए अहम सीट है। पिछले चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया था। अब कांग्रेस की कोशिश सीट पर वापसी करने की होगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 22, 2024 | 03:29 PM

दहानू विधानसभा सीट का इतिहास 

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक दहानू विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम सीट है। कांग्रेस 1962 से अब तक छह बार इस सीट पर अपनी जीत हासिल कर चुकी है। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास चली गई थी और अब कांग्रेस इस सीट को किसी भी हाल में वापस पाने की कोशिश करते हुए नजर आएगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है 20 नवंबर 2024 को पूरे महाराष्ट्र में एक साथ मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। 24 तारीख को यह साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र में जनता ने किस पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें- पालघर विधानसभा सीट: शिवसेना का गढ़ है ये सीट, विभाजन के बाद क्या हैट्रिक…

सम्बंधित ख़बरें

औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

दहानू विधानसभा सीट का इतिहास 
पश्चिम महाराष्ट्र में स्थित दहानू विधानसभा सीट के इतिहास की अगर बात करें तो साल 1962 में पहली बार हुए चुनाव के बाद कांग्रेस ने सीट पर अपना दबदबा करीब 15 साल तक कायम रखा। उसके बाद 1978 में चौहान शंकर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने यहां से जीत हासिल की। उसके बाद 1980 में कडू महादेव गोपाल कांग्रेस (आई) से जीत हासिल करने में कामयाब हुए। लेकिन उसके बाद 1985 से 1999 तक शंकर सखाराम ने लगातार तीन बार कांग्रेस के लिए जीत हासिल की। उसके बाद दो बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, एक बार कम्युनिस्ट पार्टी, एक बार भाजपा और एक बार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यहां से जीत हासिल करने में कामयाब हुई।

कांग्रेस ने यहां से 6 बार जीत हासिल की बाकी सभी पार्टियों ने एक बार या मुश्किल से दो बार जीत हासिल की है। पिछली बार निकोल विनोद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से यहां से जीत हासिल करने में कामयाब हुए थे। यह कांग्रेस का गढ़ है लेकिन पिछली बार यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस के किले में सेंध लगाई थी और इस बार कांग्रेस पार्टी इस सीट पर वापसी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें- माजलगांव विधानसभा सीट: एनसीपी और बीजेपी में हो सकती है कांटे की टक्कर? जानिए...

दहानू विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी 
2019: निकोल विनोद भिवा, माकपा
2014: धनारे पास्कल जन्या, भाजपा
2009: ओझारे राजाराम नाथू, सीपीएम
2004: कृष्ण अर्जुन घोड़ा, राकांपा
1999:घोड़ा कृष्ण अर्जुन, राकांपा
1995: नाम शंकर सखाराम, कांग्रेस
1990: नाम शंकर सखाराम, कांग्रेस
1985: नाम शंकर सखाराम, कांग्रेस
1980: कडु महादेव गोपाल, कांग्रेस(आई)
1978: चव्हाण शंकर मार्या, सीपीएम
1972: महादेव गोपाल कडू, कांग्रेस
1967: महादेव गोपाल कडू, कांग्रेस
1962: शामराव पाटिल, कांग्रेस

दहानू विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
दहानू विधानसभा सीट एक रिजर्व्ड सीट है यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां कुल जनसंख्या की अगर बात करें तो यहां टोटल वोटर्स की संख्या 2,66,688 है। जिनमें से एक प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग हैं। वहीं करीब 80% लोग अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं, यही कारण है कि यह आरक्षित सीट है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या यहां पर 87.7 प्रतिशत के आसपास है। शहरी वोटर की संख्या 12% है। मुस्लिम वोटर की संख्या यहां पर 3% के आसपास है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अनुसूचित जनजाति के समुदाय को जो उम्मीदवार रिझाने में कामयाब होगा उसकी जीत सुनिश्चित मानी जाएगी।

Dahanu vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 03:29 PM

Topics:  

  • Election 2024
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.