-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Counting Of Votes Continues In Haryana Jammu Kashmir Trends Of Seats Start Coming
हरियाणा-जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, सीटों के रुझान आना शुरू
- Written By: राहुल गोस्वामी
हरियाणा और जम्मू- कश्मीर के चुनाव में वोटों की गिनती अब से कुछ देर पहले शुरू हो गई है। fV दोनों ही राज्यों में 90 सीटों पर चुनाव हुए थे।

हरियाणा-जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी
नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू- कश्मीर के चुनाव में वोटों की गिनती अब से कुछ देर पहले शुरू हो गई है। इन दोनों ही राज्यों में 90 सीटों पर चुनाव हुए थे। इसी के बाद एग्जिट पोल भी सामने आए थे, जिसके बाद आज का दिन काफी अहम साबीत होने वाला है। जी हां, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।आज हरियाणा के सभी 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों और जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों की 90 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।
इस मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी , उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के मतों की गिनती की जाएगी।
यहां पढ़ें – विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में किसे मिलेगा जनादेश
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
‘बच्चों को पढ़ाएं या चुनाव ड्यूटी करें?’ शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, फिलहाल कार्रवाई पर रोक
इसी बीच आज इस खास दिन में BJP के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष रविंद्र रैना नतीजे से पहले जम्मू के सबसे प्रसिद्ध मंदिर भावे वाली माता मंदिर पहुंचे और यहां पर जीत की मनोकामना की। उन्हाने कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है की BJP जम्मू-कश्मीर में सरकर बनाएगी। रैना ने कहा, 15 कश्मीर घाटी में 15 ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार हैं और कुछ ऐसे लाइक मिनडेड पार्टीज हैं जो हमारे संपर्क में हैं।
वहीं लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
यहां पढ़ें – Exit Poll के बाद मचा घमासान, जानिए क्या बोले सियासतदान
इस बार कांग्रेस और BJP दोनों के कुछ बागी भी मैदान में उतरे हैं। साल 2019 में BJP ने जजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी, जबकि अधिकतर निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया था। हालांकि, इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन खत्म हो गया।
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी हरियाणा के साथ ही मतदान हुआ था, लेकिन वहां ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस-BJP के बीच सीधी टक्कर के बजाय बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। वहीं यहां ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है, उसके बाद BJP को सीट मिलने की संभावना जतायी गयी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Counting of votes continues in haryana jammu kashmir trends of seats start coming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














