- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Corporators Election Expense Deadline
व्यय विवरण नहीं तो सदस्यता रद्द, आयुक्त जी. श्रीकांत बोले- पार्षदों को 30 दिन में देना होगा खर्च का हिसाब
Sambhajinagar Election Commission rules: मनपा चुनाव में निर्वाचित पार्षदों को 30 दिन में प्रचार खर्च का पूरा ब्यौरा देना होगा। समय पर विवरण न देने पर सदस्यता रद्द की चेतावनी आयुक्त जी. श्रीकांत ने दी
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Election Expenses: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत निर्वाचित सभी पार्षदों को अपने चुनाव प्रचार में हुए कुल खर्च का विस्तृत विवरण 30 दिनों के भीतर चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक जी. श्रीकांत ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि निधर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव खर्च का हिसाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित सदस्य की सदस्यता रद्द की जा सकती है। महानगरपालिका के वर्ष 2025-26 के आम चुनाव के अंतर्गत 15 जनवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी तथा 16 जनवरी को परिणाम घोषित किए गए थे।
चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अपने प्रचार व्यय का पूर्ण और सत्य विवरण नियमानुसार प्रस्तुत करना कानूनी रूप से आवश्यक है। 19 जनवरी को आयोजित विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में आयुक्त जी. श्रीकांत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी उम्मीदवारों को समय पर सूचना दी जाए और व्यय विवरण की जांच एवं अभिलेख संधारण की प्रक्रिया सख्ती से लागू की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
संभाजीनगर में पीएम आवास योजना का विशेष मेला; पात्र लाभार्थी 22 मई तक जमा करें 10% राशि, मकरिये की अपील
कानून का कठोरता से पालन हो सुनिश्चित
10 फरवरी को महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हुई। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और कानून का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने के लिए 15 फरवरी तक व्यय विवरण प्रस्तुत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें:-पीएम आवास योजना: फरवरी अंत तक लक्ष्य पूरे करने का आदेश, आयुक्त जितेंद्र पापलकर का निर्देश
मुख्य लेखा परीक्षक द्वारा 10 फरवरी तक उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कुल 858 उम्मीदवारों में से 472 उम्मीदवारों ने अपने चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत किया है। वहीं नव निर्वाचित सदस्यों में से लगभग 50 प्रतिशत ने ही अभी तक हिसाब जमा किया है। आयुक्त ने शेष सदस्यों से समय सीमा के भीतर विवरण प्रस्तुत करने का पुनः आग्रह किया है।
Chhatrapati sambhajinagar corporators election expense deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर का अंतिम विकास प्रारूप मंजूर, 22 सड़कों की चौड़ाई घटी; मनपा का टीडीआर मुआवजा फंसा संकट में
May 17, 2026 | 04:20 PMकालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
May 17, 2026 | 04:17 PM‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
May 17, 2026 | 04:14 PMIPL 2026 के बीच RCB को लगा बड़ा झटका, आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाफ बाहर हुए कप्तान रजत पाटीदार?
May 17, 2026 | 04:12 PMमतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
May 17, 2026 | 04:08 PMरोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
May 17, 2026 | 04:05 PMछत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
May 17, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM











