Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोली- महायुति भ्रष्टाचार में डूबी

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महायुति भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 11, 2024 | 11:38 PM

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद कांग्रेस नेता

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महायुति भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 6 महीने में धराशायी हो गई। उन्होंने कहा कि आज दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष है। एक वर्ग नागरिकों को दी जा रहीं योजनाओं व सुविधाओं को मेहरबानी के रूप में देखता है तो दूसरा उसे जरूरतमंद नागरिकों के ‘हक’ के रूप में देखता है। उपकार के खिलाफ यह हक की लड़ाई है। भाजपा उपकार की बोली बोलती है तो कांग्रेस हक देने के लिए संघर्ष कर रही है।

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि बदलापुर की घटना राज्य के लिए शर्मनाक है। महंगाई बढ़ती जा रही है। इनके कार्यकाल में पेट्रोल का दाम 46 प्रतिशत, डीजल का भाव 61 प्रतिशत बढ़ गया। टूथपेस्ट में 18 प्रतिशत जीएसटी लगा रहे हैं और जो हीरा अमीरों द्वारा खरीदा जाता है उस पर जीएसटी डेढ़ प्रतिशत लिया जा रहा है। कॉरपोरेट टैक्स कम किया जाता है और गरीबों पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक तौर पर बराबरी का हक दिलाना है।

यह भी पढ़ें:– अजित पवार का बागियों पर बड़ा एक्शन, महायुति के खिलाफ बगावत करने वाले 3 नेताओं को एनसीपी से किया निष्कासित

100 यूनिट बिजली माफ

कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस की 5 गारंटी की जानकारी दी। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 3,000 रुपए महीना देने, मुफ्त बस यात्रा, किसानों को 3 लाख तक कर्जमाफी, जातिनिहाय जनगणना, बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपए महीना देने की जानकारी दी। साथ ही महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी एमवीए के घोषणापत्र (महाराष्ट्रनामा) के बारे में भी बताया।

पूर्व सांसद नटराजन ने कहा कि अगर राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी तो 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।  महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘निर्भय महाराष्ट्र’ योजना लागू की जाएगी। उन्होंने इसके अलावा भी महाविकास अघाड़ी की योजनाओं और वादों के बारे में बताया। प्रेस परिषद में उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा, हर्षद शर्मा, राकेश रेड्डी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: ‘उद्धव ठाकरे गुट को नहीं मिलेंगे मुस्लिम वोट’, CM एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा दावा

Congress leader meenakshi natrajan targeted bjp mahayuti is drowned in corruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 11:38 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

शून्य के फेर में फंसे ठाकरे बंधु, BEST के टेस्ट में हुए फेल, लगा करारा झटका

2

NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

3

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

4

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला, शिकायत लेकर आया शख्स हुआ हमलावर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.