Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Bankipur Assembly By Election: पटना का बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सियासत में काफी अहम मानी जाती है। बीते तीन दशक से यह भाजपा का अभेद्द किला रहा है, जो अब नितिन नबीन के लिए नाक का सवाल बन चुका है।
- Written By: मनोज आर्या
बांकीपुर में दांव पर नितिन नबीन की साख! ( AI जेनरेटेड इमेज)
Bankipur Assembly By Election 2026: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी में उथल-पुथल जारी है। पार्टी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को अपने प्रत्याशी के तौर पर ऐलान किया। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी पत्र लिखा है। अभिषेक ने कहा कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और कार्यकर्ता के तौर पर ही पार्टी में काम करते रहेंगे।
बांकीपुर के चुनाव मैदान से अभिषेक कुमार के पीछे हटने के तुरंत बाद ही भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम को प्रत्याशी के तौर पर घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी यहां से चुनावी ताल ठोक रहे हैं, जिनका अब बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और राजद प्रत्याशी के साथ सीधा मुकाबला होगा।
बांकीपुर विधानसभा सीट का समीकरण
पटना का बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सियासत में काफी अहम मानी जाती है। बीते तीन दशक से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन इसी सीट से 5 बार विधायक बने हैं। उससे पहले उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा चार बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। साल 2008 में हुई परिसीमन के पहले बांकीपुर सीट का नाम पटना पश्चिम था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कभी चुनाव नहीं जीत पाई, जबकि विधानसभा चुनावों में जन सुराज की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
बांकीपुर में दांव पर नितिन नबीन की साख
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए नाक का सवाल बन चुका है। पिछले 5 विधानसभा चुनावों से वह वहीं से जीतते आए हैं। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद बिहार में यह पहला होगा, जो सीधे तौर पर नितिन नबीन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, यह उनका घर है। हालांकि, प्रशांत किशोर ने जिस दमखम के साथ बांकीपुर के चुनावी मैदान में उतरे हैं, वो नितिन नबीन ही नहीं, बल्कि पूरी भाजपा को परेशान कर सकती है।
पहले नितिन नबीन के बेहद करीबी अभिषेक कुमार को प्रत्याशी के तौर पर घोषित करना, फिर उनका चुनाव लड़ने से इनकार करना यह साबित करती है कि प्रशांत किशोर जैसे चर्चित चेहरे के सामने बीजेपी कोई गलती नहीं करना चाहती है। जानकारी ऐसी भी थी कि अभिषेक कुमार के उम्मीदवार बनाए जाने से बिहार बीजेपी के भीतर भी कई सवाल उठ रहे थे।
बांकीपुर में प्रशांत किशोर vs नीरज कुमार
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री ने इसे हॉट सीट बना दिया है। जनसुराज के संस्थापक बीजेपी को उसके गढ़ में शिकस्त देने का दावा कर रहे हैं। यहां नीरज कुमार सिन्हा और प्रशांत के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो कि दोनों उम्मीदवारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एक तरफ प्रशांत किशोर लगातार इस क्षेत्र के लोगों की बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, पिछले तीन दशक से भाजपा को भारी समर्थन मिलते आया है। अगर, इस बार यह ट्रेंड बदलता है तो बीजेपी और खासकर नितिन नबीन के लिए साख का सवाल बन सकता है।
यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
राजद से भी भाजपा को कड़ी टक्कर
बिहार के राजनीतिक जानकारों के कहना है कि बांकीपुर में उपचुनाव में प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, राजद के आने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। पिछले यानी की 2025 विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखें बांकीपुर में नितिन नबीन को कुल 98,299 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 62.66 प्रतिशत था। वहीं, महागठबंधन से राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता 46,363 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। अगर इस बार भी वो अपने पिछले वोटरों को खुद के पाले में करने में कामयाब रहीं तो भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकता है।
