- Hindi News »
- Elections »
- Ajit Pawar Ncp Expelled 3 Rebels From The Party
अजित पवार का बागियों पर बड़ा एक्शन, महायुति के खिलाफ बगावत करने वाले 3 नेताओं को एनसीपी से किया निष्कासित
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान महायुति के उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले तीन बागियों को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पार्टी से निकाल दिया।

अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लिए कुछ दिन बचे है। राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है। इस बीच अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तीन नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया। पार्टी और महायुति गठबंधन के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले तीन बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान महायुति के उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले तीन बागियों को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पार्टी से निकाल दिया।
एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे द्वारा जारी लिखित आदेश में दावा किया गया है कि पार्टी के प्रवक्ता मुजीब आलीमिया रुमाने, प्रदेश महासचिव आभा पांडे और रमेश फुले ने पार्टी की नीतियों के विपरीत जाकर महायुति के उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल किया। इन तीनों बागियों ने नामांकन वापस लेने का पार्टी आदेश नहीं माना। इससे सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति सरकार की छवि खराब हुई है। तीनों बागियों ने जानबूझकर पार्टी विरोधी कृत्य किया है। इसलिए इन्हें पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: ‘उद्धव ठाकरे गुट को नहीं मिलेंगे मुस्लिम वोट’, CM एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
NCP विधायक इदरीस नायकवाड़ी से पार्टी ने मांगा इस्तीफा? महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
नागपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का ‘सो जाओ आंदोलन’, सौंपा ज्ञापन
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
7 बागियों को पहले भी कर चुके निष्कासित
बता दें कि 8 नवंबर को भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाने वाले नेताओं एवं पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने 7 नेताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी ने जानबूझकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करके महायुति सरकार की छवि खराब करने और एनसीपी के घटक दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल कर पार्टी विरोधी रुख अपनाने के आरोप में 7 पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें:– अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?
इन नेताओं को किया था पार्टी से बाहर
8 नवंबर को पार्टी से निष्कासित होने वालों में एनसीपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बापू भेगडे, अकोला ग्रामीण जिला अध्यक्ष कृष्णा अंधारे, नांदेड़ उत्तर जिला अध्यक्ष विश्वंभर पवार, नांदेड़ महिला जिला अध्यक्ष आनंद सिंधिकर और अन्य का नाम शामिल हैं।
Ajit pawar ncp expelled 3 rebels from the party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
May 27, 2026 | 07:56 AMउज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
May 27, 2026 | 07:53 AMदिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
May 27, 2026 | 07:51 AMशिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
May 27, 2026 | 07:34 AMSupreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
May 27, 2026 | 07:34 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
May 27, 2026 | 07:31 AMअसम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
May 27, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














