- Hindi News »
- Elections »
- Commotion Between Mahavikas Aghadi Friendly Fight On Five Seats Ahead Of Maharashtra Assembly Elections
महाविकास आघाड़ी में मतभेद, पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट! बांद्रा-पूर्व में अर्जुन सिंह ने भरा पर्चा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। गठबंधन में शामिल दो प्रमुख पार्टियों शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस में कुछ सीटों पर घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई।
- Written By: प्रिया जैस

अर्जुन सिंह (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार का सिर्फ एक आखिरी दिन बचा है। इससे पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। गठबंधन में शामिल दो प्रमुख पार्टियों शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस में कुछ सीटों पर घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इन दोनों पार्टियां में फ्रेंडली फाइट के नाम पर एक दूसरे को हराने का प्रयास शुरू हो गया। ऐसा मंगलवार को बांद्रा-पूर्व में देखने को मिला। जहां पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वरुण सरदेसाई को अपनी पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे और महाविकास आघाडी का उम्मीदवार घोषित किया है।
मुंबई में आपस में भिड़ने को तैयार
लेकिन, कांग्रेस उद्धव का निर्णय मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने बांद्रा-पूर्व से अपने पुराने कार्यकर्ता अर्जुन सिंह का उम्मीदवारी अर्ज भरवा दिया है। ये महज किसी एक सीट की समस्या नहीं है, बल्कि ऐसा लगभग आधा दर्जन सीटों के मामले में होने जा रहा है। ऐसा कांग्रेस के सूत्रों का कहना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
सत्तारूढ़ बीजेपी नीत महायुति सरकार को सत्ता से हटाने का दावा कर रहे मविआ के घटक दल मुंबई में आपस में ही भिड़ने की तैयारी में है। ऐसा वर्सोवा, घाटकोपर-पश्चिम, बांद्रा-पूर्व और भायखला सहित कुछ और सीटों पर चल रहा है। मंगलवार को बांद्रा- पूर्व से उद्धव के उम्मीदवार वरुण सरदेसाई ने उम्मीदवारी अर्ज भरा।
कांग्रेस नहीं सीट छोड़ने को तैयार
इससे पहले कांग्रेस के अर्जुन सिंह ने भी बांद्रा-पूर्व से ही उम्मीदवारी अर्ज दाखिल किया। सिंह ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उद्धव की मनमानी से नाराज हैं। सीटों के बंटवारे की चर्चा के दौरान उद्धव ने बांद्रा-पूर्व सहित कई अन्य सीटों पर एकतरफा निर्णय लेते हुए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस इसे मानने को तैयार नहीं है।
कांग्रेस अपने जनाधार वाली सीट कतई छोड़ने को तैयार नहीं है। इसलिए पार्टी ने हमें फ्रेंडली फाइट के लिए पर्चा दाखिल करने का निर्देश दिया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे और विरोधी उम्मीदवार तथा मौजूदा विधायक जीशान सिद्दीकी के साथ-साथ हमारे मित्र पक्ष के उम्मीदवार वरुण को भी हराएंगे।
यह भी पढ़ें- उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी, BJP पर भड़के अतुल शाह
वर्सोवा सीट है बड़ी वजह
गौरतलब हो कि उद्धव की शिवसेना और कांग्रेस के बीच छिड़ी रार की एक वजह वर्सोवा सीट भी है। बांद्रा की तरह यहां से पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, अवनीत सिंह, मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त संजय पांडे सहित कांग्रेस के तीन दर्जन से अधिक पुराने नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं।
लेकिन, पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने शनिवार को एकतरफा निर्णय लेते हुए वर्सोवा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के इच्छुक बगावत पर उतर आए। अवनीत सिंह ने खुलकर बगावत का ऐलान कर दिया है। इसलिए गठबंधन या कार्यकर्ता ऐसे धर्म संकट में फंसी कांग्रेस ने कार्यकर्ता बचाने के लिए फ्रेंडली फाइट का निर्णय लिया है।
कांग्रेस का प्रेशर गेम
वैसे इसे कांग्रेस का प्रेशर गेम भी कहा जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने मुंबई के हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम दो विधानसभा सीट और सांसद वर्षा गायकवाड के लोकसभा क्षेत्र में 4 सीट, इस तरह से मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से कम से कम 14 सीटों की मांग की थी।
लेकिन, उद्धव गुट इस पर राजी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को मुंबई में अभी तक सिर्फ 10 सीटें ही मिली हैं। इसलिए कुछ और सीटें बढ़वाने के लिए कांग्रेस फ्रेंडली फाइट का दांव चल रही है।
Commotion between mahavikas aghadi friendly fight on five seats ahead of maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM













