-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Atul Shah Disappointed On The Mumbadevi Candidate For Bjp As Shaina Nc On Upcoming Maharashtra Assembly Elections
उम्मीदवारी देना कोई म्युजिकल चेयर का गेम नहीं, समय रहते गलती सुधारे पार्टी
- Written By: प्रिया जैस
सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से मुंबादेवी के लिए शाइना एनसी को उम्मीदवारी पर अतुल शाह भड़क गए

अतुल शाह (सौजन्य-एएनआई स्क्रीनग्रैब)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग अपने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में 13 शिवसेना के और 2 सहयोगी दल से नाम हैं। इस सूची में शिंदे गुट ने मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से से भारतीय जनता पार्टी से शाइना एनसी को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे भारतीय जनता पार्टी के अतुल शाह भड़क गए है और अब वे निर्दलीय होकर मुंबादेवी से नामांकन भरने के लिए अड़ गए है।
अतुल शाह का कहना है कि जो मुंबादेवी विधानसभा सीट से खड़े होना वाकई इच्छुक है और जिसने वहां काम किया है। उसे छोड़कर किसी और को टिकट दी गई है, जिससे अतुल शाह के भावनाओं को काफी ठेस पहुंची हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
फैसले के खिलाफ अतुल शाह
अतुल शाह का कहना है कि उन्होंने मुंबादेवी में कई सालों से जनता के लिए काम किया है। इस फैसले पर उन्होंने विरोध जताया है। अतुल शाह ने एएनआई से बात करते हुए अपनी नाराजगी ज़ाहिर की।
पार्टी के फैसले के बाद भी अतुल शाह ने पार्टी को एक और मौका दिया है और कहा है कि पार्टी के पास अभी भी समय है। पार्टी समय रहते अपने इस फैसले को बदल सकती है। गलती सभी से होती है और पार्टी अभी भी अपनी इस गलती को सुधार सकती है।
यह भी पढ़ें- अजित पवार की NCP ने जारी की 2 उम्मीदवारों की लिस्ट, मोर्शी और भोर से इन्हें दी उम्मीदवारी
अतुल शाह ने जाहिर की नाराजगी
मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर अतुल शाह कहते हैं, “इसका कारण यह है कि यहां प्रतिनिधित्व है। मैं पिछले कई सालों से यह कर रहा हूं और वहां किसी और को टिकट दे दिया जाता है। यह कोई म्यूजिकल चेयर नहीं है, है न? यह चुनाव है। चुनाव में वहां कौन काम करता है, कौन जीत सकता है, इस पर नेतृत्व को विचार करना चाहिए था…अगर पार्टी के लिए काम करते हुए ऐसा होता है, तो थोड़ा दुख होता है, थोड़ा दुख होता है…लेकिन नेतृत्व को यह भी पता होना चाहिए कि अगर यह उनकी गलती है, तो इसे बदलने का अभी भी समय है। हम पार्टी के वफादार हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं, नेतृत्व से भी गलतियां हो सकती हैं। यही मेरी अपने नेतृत्व से अपील है कि अभी भी समय है।”
यह भी पढ़ें- शिवसेना शिंदे ने उतारे 13 और उम्मीदवार, तीसरी लिस्ट में इन बड़े चेहरों को मिली जगह
Atul shah disappointed on the mumbadevi candidate for bjp as shaina nc on upcoming maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














