Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tamil Nadu Elections: ‘दूसरी जयललिता खड़ी न हो जाए,’ तमिलनाडु में सीएम मोहन यादव का DMK-कांग्रेस पर तंज

Tamil Nadu Elections: मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को यह डर है कि दूसरी ‘जयललिता’ खड़ी न हो जाए। माताओं और बहनों को ताकत न मिल जाए। इसलिए बिल पास नहीं होने दिया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 21, 2026 | 06:32 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohan Yadav In Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए लगातार प्रचार किया। इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी तमिलनाडु के नमक्कल जिले में पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यहां की राशिपुरम विधानसभा में एक रोड शो भी किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्टी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से इस सीट के हर बूथ पर विकास और सुशासन का कमल खिलकर रहेगा।

दूसरी ‘जयललिता’ खड़ी न हो जाए

प्रचार के दौरान सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी सहित उनके सहयोगी दलों को यह डर है कि दूसरी ‘जयललिता’ खड़ी न हो जाए। माताओं और बहनों को ताकत न मिल जाए। इसलिए सभी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध किया।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष

बंगाल-तमिलनाडु में आज थम जाएगा सियासी शोर, दिग्गजों ने झोंक दी पूरी ताकत, 23 को पड़ेंगे वोट

तमिलनाडु में बिहार मॉडल दोहराएगी BJP! राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों कमजोर हुई AIADMK?

BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान

तमिलनाडु की हस्ती को बनाया उपराष्ट्रपति

रोड शो के दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, अम्मा जयललिता, विख्यात कार्टूनिस्ट आरके. लक्ष्मण की इस धरती को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में तमिलनाडु बसता है, तमिल बसते हैं इसी का परिणाम है कि देश का उपराष्ट्रपति तमिलनाडु की हस्ती को बनाया है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर भी तमिलनाडु से ही हैं।

गला काटने का काम कर रहा विपक्ष

रोड शो में सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर हमला किया और बताया कि डीएमके और कांग्रेस एक परिवार से चल रही हैं। एक ही खानदान से आने वाले ये लोग देश प्रदेश को लूटने में लगे हैं। सीएम यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि वे किसी और आदमी को सत्ता की चाबी नहीं देना चाहते।

ये भी पढ़ें- ‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष

4 मई को आएंगे नतीजे

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव प्रस्तावित हैं। आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित था। इसमें से तीन राज्यों- केरलम, असम और पुडुचेरी में चुनाव हो चुके हैं, जबकि तमिलनाडु और प. बंगाल मे होने वाले हैं। पांचों राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को एक साथ आएंगे।

Cm mohan yadav tamil nadu election campaign namakkal road show jayalalithaa statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 06:32 PM

Topics:  

  • DMK
  • Mohan Yadav
  • Tamilnadu News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.