'मोदी आतंकवादी हैं...' मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष

Mallikarjun Kharge Remark: चेन्नई में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी को कहा 'आतंकवादी'। बवाल बढ़ने पर दी सफाई, बोले- मेरा मतलब था कि वे विरोधियों को 'डरा' रहे हैं।
Congress President Mallikarjun Kharge sparks controversy by calling PM Modi a 'terrorist' in Chennai. He later clarified that he meant the PM is 'terrorising' opponents.
मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mallikarjun Kharge PM Modi Terrorist Remark: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे है। इस दौरान खरगे ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है। दरअसल, चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' करार दिया।

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहे हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई

जैसे ही मल्लिकार्जुन खरगे को इस बात का एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है। उन्होंने तुरंत अपने बयान पर सफाई देना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इससे पहले भी जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की है। सभी जानते है पिछले 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिराईं, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा है। उन्होंने अपने धन और ताकत का पूरा इस्तेमाल किया है। उनके हाथों की संस्थाएं जैसे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स विभाग जैसी संस्थाओं का वह उपयोग कर रहे है राजनीतिक दलों के नेताओं के घर में छापेमारी करवा रहे है।

बीजेपी नेताओं ने बोला हमला

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी अब उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। चेन्नई में पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने कहा, "दुर्भाग्य से, एक वरिष्ठ राजनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता, जिनका अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है, उन्होंने बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल करना चुना।"

के. अन्नामलाई बोले, "उन्होंने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और सीधे-सीधे PM मोदी को 'आतंकवादी' कह डाला। अब हमारी कम से कम मांग यह है कि मल्लिकार्जुन खरगे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और जनता से क्षमा याचना करें। तमिलनाडु आने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने ज़मीनी हकीकत देख ली है।"

संन्यास लेने का दिया सुझाव

इंडिया गठबंधन की हार की बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्हें पता है कि 'INDIA' गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए, हताशा में आकर वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में कुछ राजनेताओं को जल्द से जल्द राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, और मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए यह सबसे ज़्यादा उपयुक्त रहेगा।"

मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान अब बड़ा बवाल बनते जा रहा है। तमिलनाडु चुनाव में अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को एक और मौका दे दिया है, जिससे वह जनता को विश्वास में ले सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com