अब किसान सिर्फ फसल ही नहीं, बिजली भी उगाएंगे...CM मोहन यादव का हरित ऊर्जा मास्टरप्लान

Madhya Pradesh News: CM Mohan Yadav ने कहा कि किसानों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को 'एनर्जी प्रड्यूसर' बनाया जाएगा।
CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CM Mohan Yadav Plan For Green Energy: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के किसानों को निर्बाध रूप से और सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने बुधवार को मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की प्रचलित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा है कि किसानों को निर्बाध रूप से सस्ती बिजली सुलभ कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस काम के लिए सरकार किसानों को हर जरूरी मदद देने को तैयार है। किसानों को सस्ती बिजली मिलेगी, तो वे अपना उत्पादन भी बढ़ा सकेंगे और प्रदेश की प्रगति में भी योगदान दे सकेंगे।

किसान को हरित ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने का प्लान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऊर्जा प्राप्ति के लिए उन्हें स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनाया जाए। इसके लिए किसानों को हरित ऊर्जा उत्पादन से जोड़ा जाए। ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाकर ही हम किसानों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। उन्‍होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि राज्य के हित में किसानों और नागरिकों सभी को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के लिए समर्पित और फोकस्ड होकर आगे बढ़ें। किसानों को सोलर पम्प से जोड़ने के साथ-साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति में भी तेजी लाएं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक दो लाख से अधिक किसानों को सोलर पम्प से जोड़ने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें।

वार्षिक लक्ष्यों की समीक्षा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि विभाग अपनी योजनाओं के वार्षिक लक्ष्यों की समीक्षा करे और नई जरूरतों के मुताबिक इन लक्ष्यों में वृद्धि करे जिससे कम समय में अधिकतम लोगों को लाभ मिले। इसके लिए विभाग अपनी योजनाओं को टाइम फ्रेम में लेकर आए और तय समय सीमा में ही लक्ष्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। इससे तेज और अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकाय कचरा बेचकर और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (रूफ टॉप स्कीम) में तेजी से प्रगति लाकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। नगरीय निकायों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को इस विषय में प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल में एक दिन का उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया जाए। यह कार्यक्रम जल्दी ही किया जाए, ताकि निकायों को काम करने के लिए अधिकतम समय मिल सके।

एजेंसी इनपुट के साथ...