Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मोदी आतंकवादी हैं…’ मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से मचा भारी बवाल, बाद में सफाई देकर पलटे कांग्रेस अध्यक्ष

Mallikarjun Kharge Remark: चेन्नई में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी को कहा 'आतंकवादी'। बवाल बढ़ने पर दी सफाई, बोले- मेरा मतलब था कि वे विरोधियों को 'डरा' रहे हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 21, 2026 | 05:05 PM

मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mallikarjun Kharge PM Modi Terrorist Remark: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे है। इस दौरान खरगे ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ रही है। दरअसल, चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आतंकवादी’ करार दिया।

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहे हैं।”

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Congress President Mallikarjun Kharge says, “How these AIADMK people, who themselves put the photo of Annadurai, how can they join Modi? He is a terrorist. His party won’t believe in equality and justice. These people are joining with them; it means… pic.twitter.com/znLvE7hutP — ANI (@ANI) April 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव में अमित शाह ने भरी हुंकार, ममता बनर्जी को दी सीधी चेतावनी! बोले- BJP के लिए वोट न दें

संगमनेर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम, नेताओं का युवाओं को सक्रिय और जागरूक बनने का संदेश

टॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन से संसद की दहलीज तक, ग्लैमर और पॉलिटिक्स का कॉम्बो हैं नुसरत जहां, जानें सब

बंगाल चुनाव: संघ के प्रचारक से संसद तक का सफर, क्या खड़गपुर में फिर चल पाएगा दिलीप घोष का जादू?

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई

जैसे ही मल्लिकार्जुन खरगे को इस बात का एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है। उन्होंने तुरंत अपने बयान पर सफाई देना शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इससे पहले भी जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की है। सभी जानते है पिछले 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिराईं, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा है। उन्होंने अपने धन और ताकत का पूरा इस्तेमाल किया है। उनके हाथों की संस्थाएं जैसे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स विभाग जैसी संस्थाओं का वह उपयोग कर रहे है राजनीतिक दलों के नेताओं के घर में छापेमारी करवा रहे है।

बीजेपी नेताओं ने बोला हमला

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी अब उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। चेन्नई में पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने कहा, “दुर्भाग्य से, एक वरिष्ठ राजनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता, जिनका अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है, उन्होंने बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल करना चुना।”

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Congress President Mallikarjun Kharge’s remark on PM Modi, BJP leader K Annamalai says, “Unfortunately the senior politician, a leader of the Congress party, which has got a lineage of its own, choosing to use a very dirty language, choosing to… pic.twitter.com/8gimC9sKem — ANI (@ANI) April 21, 2026

यह भी पढ़ें – बंगाल चुनाव में अमित शाह ने भरी हुंकार, ममता बनर्जी को दी सीधी चेतावनी! बोले- BJP के लिए वोट न दें

के. अन्नामलाई बोले, “उन्होंने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और सीधे-सीधे PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कह डाला। अब हमारी कम से कम मांग यह है कि मल्लिकार्जुन खरगे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और जनता से क्षमा याचना करें। तमिलनाडु आने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने ज़मीनी हकीकत देख ली है।”

संन्यास लेने का दिया सुझाव

इंडिया गठबंधन की हार की बात करते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें पता है कि ‘INDIA’ गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए, हताशा में आकर वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में कुछ राजनेताओं को जल्द से जल्द राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, और मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए यह सबसे ज़्यादा उपयुक्त रहेगा।”

मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान अब बड़ा बवाल बनते जा रहा है। तमिलनाडु चुनाव में अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को एक और मौका दे दिया है, जिससे वह जनता को विश्वास में ले सकें।

Mallikarjun kharge pm modi terrorist remark chennai clarification tamil nadu election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 04:51 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Congress
  • Mallikarjun Kharge
  • Narendra Modi
  • Tamilnadu News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.