-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Chief Election Commissioner Rajiv Kumar Said That Evm Will Be Abused Again In Next Elections
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ली विपक्षी दलों की चुटकी, बोले- अगले चुनाव में फिर गाली खाएगी ईवीएम
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता भी चुनाव आयोग हटा ली है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम को लेकर एक ताज़ा बयान दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता भी चुनाव आयोग हटा ली है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम को लेकर एक ताज़ा बयान दिया है। उन्होंने ईवीएम से जुड़े सवाल पर कहा कि उसे आराम करने दो अगले चुनाव में फिर वह गाली खाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिली हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता भी हटा ली है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट हटाने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सही सभी तीनों इलेक्शन कमिशनर्स ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम से जुड़े प्रश्न पर आरोप लगाने वालों की चुटकी ली है। उन्होंने ईवीएम को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि उसे आराम करने दो। अगले चुनाव में फिर बाहर आएगी और गाली खाएगी, लेकिन अपना काम अच्छे से करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | Delhi: Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, ” Now, it (result) is in front of everyone. Let the EVM rest till the next elections… It is a trustable thing which keeps on doing its work… As the results are out, Soon the MCC is going to end in 1 hour.” pic.twitter.com/3wNPGyfRSw — ANI (@ANI) June 6, 2024
ईवीएम को आराम करने दो
सीईसी राजीव कुमार ने ईवीएम को लेकर कहा, ईवीएम के नतीजे सबके सामने हैं। उस बेचारी को क्यों पीटना है। उससे दूर रहते हैं। थोड़े दिन उसको आराम करने देते हैं। ईवीएम को अगले इलेक्शन तक आराम करने देते हैं। फिर वो बाहर आएगी, फिर उसकी बैटरी बदलेंगे, फिर उसके पेपर बदलेंगे। फिर वो गाली खाएगी, फिर वो अपना रिजल्ट अच्छे से दिखाएगी।
20-22 चुनाव से दिखा रही सही नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि पिछले 20-22 चुनावों से ऐसे ही सही रिजल्ट दिखा रही है। सरकार एक जगह से दूसरी जगह बदलती चली जाती है। लेकिन शायद ईवीएम का जन्म किसी ऐसे मूहर्त में हुआ था कि उसे गाली ही खानी है। वो बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद है। वह हर प्रकार से तटस्थ हो चुकी है और अपना काम अच्छे से करती है।
विपक्षी दलों ने दर्ज कराई थी शिकायत
विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग को इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। पिछले कुछ चुनावों में विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाते आ रहा है। हालांकि चुनाव आयोग कई बार साफ कर चुका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के जैसे नतीजे आए हैं, उसके बाद विपक्ष मे ईवीएम पर सवाल नहीं खड़े किए। ऐसा कई सालों बाद हुआ है, जब ईवीएम बेदाग रही है। इसे लेकर मुख्य चुनाव आयोग ने भी तंज कसा है।
Chief election commissioner rajiv kumar said that evm will be abused again in next elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














