-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Bsp Caused Loss To India Alliance On 16 Seats Of Up
यूपी की 16 सीटों पर बसपा ने पहुंचाया INDIA को नुकसान, इन सीटों पर हासिल किए हार-जीत के मार्जिन से ज्यादा वोट
- Written By: अभिषेक सिंह
देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में अगर हार जीत का विश्लेषण किया जाए तो यहां बहुजन समाज पार्टी ने भले ही एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन वह 16 सीटों पर सपा-कांग्रेस की शिकस्त का सबब बनकर सामने आई है।

मायावती अखिलेश यादव व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे सामने आ चुके हैं। एक तरफ केन्द्र में एनडीए फिर से वापसी कर रहा है और शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। दूसरी तरफ चुनाव नतीजों का विश्लेषण किया जा रहा है। देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यानी उत्तर प्रदेश में अगर हार जीत का विश्लेषण किया जाए तो यहां बहुजन समाज पार्टी ने भले ही एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन वह 16 सीटों पर सपा-कांग्रेस की शिकस्त का सबब बनकर सामने आई है।
उत्तर प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने सपा-कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां 16 सीटों पर बीएसपी ने बीजेपी और उसके सहयोगियों की जीत और सपा-कांग्रेस की हार के मार्जिन से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इनमें कई लोकसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां यह अंतर हार-जीत के मार्जिन से दोगुना या उससे भी ज्यादा है।
इन सीटों पर बीएसपी ने पहुंचाया नुकसान
यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर बसपा ने विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ को झटका दिया उनमें, अमरोहा, मेरठ, अलीगढ़, फतेहपुर सीकरी, शाहजहां पुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, अकबरपुर, फूलपुर, देवरिया, बांसगांव, भदोही, बिजनौर और मिर्जापुर शामिल हैं। इनमें 12 सीटें तो ऐसी हैं जहां बसपा प्रत्याशियों ने हार-जीत के अंतर से दोगुने या उससे भी ज्यादा वोट हासिल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
यूपी में16 सीटों पर बीएसपी ने पहुंचाया सपा-कांग्रेस को नुकसान (आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट से)
भाजपा को भी दिया झटका
उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन के खाते में गई 43 सीटों में से 31 सीटों पर बसपा तीसरे नंबर पर रही। यहां भी बसपा को हार-जीत के मार्जिन से ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि इस बात की इतनी चर्चा इसलिए नहीं हो रही क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले बसपा को एनडीए में शामिल कराने को लेकर कोई कवायद नहीं की गई थी।
माया को मनाने की हुई थी कोशिश
विपक्षी गठबंधन को चुनाव से पहले ही इस नुकसान का अंदाज़ा था! तभी कई बार कांग्रेस नेताओं की तरफ से बसपा सुप्रीमो मायावती को मनाने की कोशिश की गई थी। सपा के एक दो नेताओं ने भी बसपा को भी गठबंधन में शामिल करने का समर्थन किया था। लेकिन मायावती अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर अडिग रहीं।
चुनाव नतीजों के इस विश्लेषण को आधार बनाकर देखा जाए तो यह बात साफ है कि विपक्ष अगर मायावती को मनाने में कामयाब होता तो उत्तर प्रदेश में परिणाम कुछ और होते। वैसे भी माना यह जा रहा है कि इन चुनावों में बसपा का वोट विपक्ष को ट्रांसफर हुआ है। यही वजह है कि यूपी बसपा का वोट प्रतिशत 2019 के 19.77 फीसदी के मुकाबले 2024 में घटकर 19.43 प्रतिशत ही बचा है। ऐसे में यदि बसपा विपक्षी खेमे में होती यूपी में एनडीए शायद 20 सीटों पर ही सिमटकर रह जाता!
Bsp caused loss to india alliance on 16 seats of up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














