Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोरीवली विधानसभा सीट बन गई है बीजेपी का गढ़, इस किले को भेद पाएगी कांग्रेस?

बोरीवली विधानसभा सीट बीजेपी का अभेद किला है। इस सीट पर बीते करीब 10 विधानसभा चुनावों से बीजेपी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या कांग्रेस 2024 में इस किले को भेद पाएगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 23, 2024 | 06:09 PM

बोरीवली विधानसभा सीट का इतिहास

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बोरीवली विधानसभा बीजेपी के लिए अहम सीट है, क्योंकि सन 1978 से भाजपा ही इस सीट पर जीत हासिल करते हुए आ रही है। 1952 से लेकर 1978 तक कांग्रेस का सीट पर दबदबा था लेकिन उसके बाद से कांग्रेस इस सीट पर कभी भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। 2024 के विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब होती है।

बोरीवली विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही आमने-सामने की लड़ाई होती है। इस सीट पर तीसरी पार्टी के बीच लड़ाई कम ही देखने को मिली है, यानी इस बार भी मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही देखने को मिलेगा। इस बार भी इस सीट पर बीजेपी की ही पलड़ा भारी है ये कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बेलापुर विधानसभा सीट पर 40 साल से नहीं जीती है कांग्रेस…

सम्बंधित ख़बरें

औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

बोरीवली विधानसभा सीट का इतिहास
1952 में हुए पहली बार चुनाव में माधव देशपांडे ने कांग्रेस के लिए इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 1957, 1962, 1967 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का झंडा गाड़ा। वहीं 1978 से लेकर अब तक बीजेपी इस सीट पर जीत हासिल कर रही है।

बोरीवली विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी
2019: सुनील दत्तात्रेय राणे, भाजपा
2014: विनोद तावड़े , भाजपा
2009: गोपाल शेट्टी, भाजपा
2004: गोपाल शेट्टी, भाजपा
1999: हेमेन्द्र मेहता, भाजपा
1995: हेमेन्द्र मेहता, भाजपा
1990: हेमेन्द्र मेहता, भाजपा
1985: राम नाईक, भाजपा
1980: राम नाईक, भाजपा
1978: राम नाईक, जेएनपी

बोरीवली विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बोरीवली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटर की संख्या 2,86,913 के आसपास है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या करीब पांच प्रतिशत के आसपास है। मुस्लिम वोटर दो प्रतिशत के आसपास हैं और यह इलाका शहरी आबादी में आता है। यहां 100 फ़ीसदी आबादी शहर में रहने वाली है।

Borivali vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 06:09 PM

Topics:  

  • Election 2024
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.