-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Assam Bypolls Aap Announces Names Of Top National Leaders
असम उपचुनाव: आप ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन लोगों के नाम शामिल
- Written By: राहुल गोस्वामी
आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान समेत उसके शीर्ष राष्ट्रीय नेता असम उपचुनाव में प्रचार करेंगे। इस उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

अरविंद केजरीवाल, फोटो - मीडिया गैलरी
गुवाहाटी: जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान समेत उसके शीर्ष राष्ट्रीय नेता असम उपचुनाव में प्रचार करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एन.डी. गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम भी शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते गुरुवार को घोषणा की थी कि वह असम में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में दो सीट पर चुनाव लड़ेगी और उसने बेहाली और सामागुरी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। बेहाली और सामागुरी के अलावा ढोलई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित) और बोंगाईगांव में भी उपचुनाव होंगे।
यहां पढ़ें – चीन-भारत का मसला नहीं है सुलझा, जयशंकर बोले- LAC पर गश्त समझौते से का मतलब ये नहीं कि सबकुछ हो गया है ठीक
सम्बंधित ख़बरें
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
जानकारी दें कि, मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया है। ‘आप’ के पूर्वोत्तर समन्वयक राजेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर ने कहा था कि हाली और सामगुरी से पार्टी के उम्मीदवार क्रमशः अनंत गोगोई और नूरुल अमीन चौधरी हैं।
हालांकि, इस उपचुनाव में प्रचार के लिए अन्य प्रमुख राष्ट्रीय दल, जैसे भाजपा और कांग्रेस मुख्य रूप से असम के अपने-अपने नेताओं पर ही निर्भर रहेंगे। असम में धोलाई (आरक्षित), सिदली (आरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में इन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के जीतने के कारण ये सीट रिक्त हुई थीं।
यहां पढ़ें – पाकिस्तान से आ रही विदेशी ड्रग्स का पंजाब पुलिस ने किया भांडाफोड़
आप ने राज्य के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में 28 राष्ट्रीय नेताओं के नाम शामिल किए हैं। नमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह शामिल हैं। तेरह नवंबर को राज्य में जिन पांच सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से चार पर भाजपा-एजीपी-यूपीपीएल गठबंधन और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Assam bypolls aap announces names of top national leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













