Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?

अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में भी ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 11, 2024 | 06:16 PM

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वर्षा गायकवाड़, अशाेक गहलोत व पवन खेड़ा

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कांग्रेस के मुंबई प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने बीजेपी एवं महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद भी महाराष्ट्र ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है। इस धरती ने देश को कई महान नेता दिए हैं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य है और यह विधानसभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। इस चुनाव का संदेश पूरे देश में जाएगा।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अशोक गहलोत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार चुरा ली ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में खरीद-फरोख्त करके अपनी सरकार बनाई, यह देश के इतिहास का काला अध्याय है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में भी ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी के साथ उन्होंने आव्हान किया कि अब बदला लेने, विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: महायुति को लेकर अजित पवार का बढ़ा आत्मविश्वास, इतनी सीटों पर जीतने का कर दिया दावा

‘महाराष्ट्र नामा’ से जनता के कल्याण का वादा

कांग्रेस एमवीए में कई अनुभवी नेता हैं जिन्होंने सरकार अच्छे से चलाई है। कांग्रेस की 5 गारंटी और एमवीए ने ‘महाराष्ट्र नामा’ से जनता के कल्याण का वादा किया है। महिलाओं को 3000 रुपए प्रति माह, मुफ्त बस यात्रा, 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, किसानों का 3 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है। दूसरी तरफ बीजेपी सिर्फ विज्ञापन देकर लोगों को गुमराह कर रही है। लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब उन्हें भूलेगी नहीं।

बंटेंगे तो कटेंगे पर कार्रवाई क्यों नहीं?

बीजेपी के नए चुनावी नारे बंटेंगे तो कटेंगे पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री कह रहे हैं ‘बंटेंगे तो कटेंगे।’ वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री कह रहे हैं ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ लेकिन चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने छिड़का फड़णवीस के घावों पर नमक, कहा कभी नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

चुनाव की तारीखों के ऐलान के पीछे साजिश

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है, उसके पीछे एक बड़ी साजिश है। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता युवराज मोहिते और अन्य उपस्थित थे।

Ashok gehlot why is the election commission not taking action on the statement if we divide we will be cut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 06:15 PM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार ने भरा डुप्लीकेट AB फॉर्म, खुलासे से महायुति में मचा हड़कंप

2

बिहार को दिया धोखा…अब असम-बंगाल में ढूंढ रहे मौका? हैरान कर देगी BJP के ‘मास्टरस्ट्रोक’ की असलियत

3

JDU के सामने सबसे बड़ा संकट: नीतीश कुमार चूके तो BJP निगल जाएगी पार्टी, बिहार में फूटा नया सियासी बम

4

‘अभी तो बैठे-बैठे खा रहे थे…’, BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर अखिलेश यादव का तंज; मची खलबली!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.