-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Asaduddin Owaisi Criticized That Devendra Fadnavis Will Never Become Chief Minister Of Maharashtra
महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने छिड़का फड़णवीस के घावों पर नमक, कहा कभी नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
- Written By: विधी शर्मा
हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का रास्ता दिखाया। मालेगांव लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी को वोट नहीं मिले तो फड़णवीस ने वोट जिहाद की बात कही। जब उन्हें वोट नहीं मिलता तो वे इसे जिहाद कहते हैं।

ओवैसी ने छिड़का फड़णवीस के घावों पर नमक, कहा कभी नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री (असदुद्दीन ओवैसी, देवेन्द्र फड़णवीस डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पृष्ठभूमी में सभी राजनितिक पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हुइ है। प्रचार के वक्त एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर किये जा रहे है। इसी बीच MIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की आलोचना करते हुए कहा कि देवेंद्र फड़णवीस दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।
जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, राज्य में राजनीति गरमाती जा रही है। दो दिन पहले छत्रपति संभाजीनगर में बोलते हुए देवेंद्र फड़णवीस ने बयान दिया था कि वह वोट जिहाद का जवाब धर्मयुद्ध से देना चाहते हैं। उनके इस बयान पर ओवैस ने निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए औवेसी ने कहा कि अब देवेंद्र फड़णवीस दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उनके ये सपना कभी पूरा नहीं होंगा। वे सिर्फ दिखावे के लिए साथ हैं, अंदर से वे सिर्फ एक-दूसरे की ही टांग खींच रहे हैं, ये मैं जानता हूं। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री इस शहर में आए और उन्होंने बिना किसी कारण के मेरा नाम भी लिया।
ये भी पढें : महाराष्ट्र चुनाव: महायुति को लेकर अजित पवार का बढ़ा आत्मविश्वास, इतनी सीटों पर जीतने का कर दिया दावा
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
बच्चू कडू का बड़ा बयान, देवेंद्र फडणवीस संभालें दिल्ली में कमान और एकनाथ शिंदे बने रहें महाराष्ट्र के CM
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
संभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा
ओवैसी ने आगे कहा कि लेकिन देवेन्द्र फड़नवीस, ये याद रखना तुम मेरा मुकाबला नहीं कर सकते। अगर आप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साथ भी बैठें, तो भी आप मेरी भाषा का मुकाबला नहीं कर सकते, ऐसा कहते हुए उन्होंने सीधे फड़णवीस पर निशाना साधा। वोट जिहाद पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि हमारे पूर्वज अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद कहते थे और अब फड़नवीस हमें जिहाद सिखा रहे हैं। लोकतंत्र में वोट जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायक खरीदे, क्या हम आपको चोर कहें? फडणवीस जिहाद की बात कर रहे हैं। लेकिन उनके अपने नायक अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों के साथ समझौता नहीं किया।
ओवैसी ने आगे कहा कि हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का रास्ता दिखाया। मालेगांव लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी को वोट नहीं मिले तो फड़णवीस ने वोट जिहाद की बात कही। जब उन्हें वोट नहीं मिलता तो वे इसे जिहाद कहते हैं। अयोध्या में उनकी हार हुई। ऐसा कैसे हुआ? हिंदू संत रामगिरि महाराज के बयान पर हुए विवाद का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देवेंद्र फड़णवीस ने ओवैसी का नाम जिहाद और धर्मयुद्ध से जोड़ा।
ये भी पढें : बटोगे तो कटोगे, एक हैं तो सेफ हैं, बीजेपी के इन नारों के पीछे क्या है असली मकसद?
ओवैसी ने आगे कहा कि क्या चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? देवेंद्र फड़णवीस, आपने कई विधायक खरीदे हैं, आपको डाकू कहा जाए या क्या? फड़णवीस ने महाराष्ट्र का प्रोजेक्ट गुजरात में क्यों जाने दिया? क्या आप मोदीजी से डरते हैं? क्या जारांगे पाटिल का नाम आपकी जुबान से उतर जाएगा? तो कभी नहीं। उसने भी ऐसी ट्रिक अपनाई है।
Asaduddin owaisi criticized that devendra fadnavis will never become chief minister of maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













