राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
Samajwadi Party Poster Controversy: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा गया। गोरखपुर पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत पोस्टर हटवाए।
- Written By: प्रिया जैस
गोरखपुर में सपा ने लगाए पोस्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ayodhya Samajwadi Party Poster: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का खुलासा करने वाली समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे पर जमकर प्रहार किया। इस बार पार्टी ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर तगड़ा वार किया है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए, जिनमें लिखा था ‘राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना’।
यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला के नाम से लगाए गए थे। देर रात इन पोस्टरों के लगते ही राज्य की राजनीति जमकर गरमा गई, भाजपा पोस्टरों को लेकर बौखला उठी और प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे से शहर से पोस्टर हटा दिए और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई।
गोरखपुर में देर रात लगाए पोस्टर
देर रात समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने राम-राम जपना, चढ़ाया दान अपना’ लिखा एक विवादित पोस्टर लगाना शुरू किया। स्थानीय चौकी इंचार्ज को पता चलते ही, वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
UP Cab Policy: अब नहीं चलेगी Ola-Uber जैसी कंपनियों की मनमानी, पीक ऑवर में नहीं बढ़ा सकेंगी मनमाना किराया
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
लखनऊ में लगे पोस्टर
इसके अलाव लखनऊ में भी समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए। लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर “सनातन ही समाजवाद है” संदेश वाला एक होर्डिंग लगाए गए ।
Lucknow, Uttar Pradesh: A hoarding carrying the message “Sanatan Hi Samajwad Hai” has been put up outside the Samajwadi Party headquarters in Lucknow pic.twitter.com/NswTtwmZdo — IANS (@ians_india) July 10, 2026
प्रधानमंत्री देश को जवाब दें – सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था के नाम पर धोखा और लूट का मामला है। इसमें बड़े स्तर पर घोटाले के संकेत मिल रहे हैं। अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से डर क्यों है? पीएम देश के सामने जवाब दे। लोगों को विश्वास दिलाएं कि भविष्य में चंदा चोरी नहीं होगी। निचले स्तर के लोगों का नाम सामने लाकर इस मुद्दे को ठंडा करने का इंतजार किया जा रहा है।
LIVE: Press Briefing by Shri @SachinPilot | Ram Mandir Donation Scam | Agra, U.P https://t.co/fnvCl7LYSv — Congress (@INCIndia) July 11, 2026
यह भी पढ़ें – राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
चढ़ावा चोरी ने किया कलंकित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होगी। एक हाई लेवल समिति बनाई गई है। संभवतः जज उसके अध्यक्ष है।
